गोविंदा की बेटी के पहले जन्मदिन का वीडियो, पार्टी पहुंचे थे दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन,महेश भट्ट समेत ये सितारे
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटी नर्मदा उर्फ टीना के पहले बर्थडे में दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा समेत इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे। इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी का वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर के पिता अरुण कुमार भी नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बेटी नर्मदा उर्फ टीना अहूजा ने हाल में अपना 36 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। टीना बेशक फिल्मों में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उनका बचपन सितारों की चमक के बीच गुजरा है। यूट्यूब चैनल पर उनके पहले जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे एक साथ एक छत के नीचे नजर आ रहे हैं। इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में इंडस्ट्री से दिलीप कुमार अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा इंडस्ट्री के कई दिग्गज एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स इस बर्थडे पार्टी का हिस्सा बने।
सितारों का जमावड़ा
दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने बताया था कि उनकी बेटी के पहले बर्थडे पार्टी में ही लोगों को पता चला था कि दोनों की शादी हो गई है। इसलिए बेटी का पहला बर्थडे बेहद ग्रैंड तरीके से मुंबई के एक पोश इलाके में सेलिब्रेट किया गया था। इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें इंडस्ट्री से गुलशन ग्रोवर, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर पत्नी किरन खेर के साथ, महेश भट्ट, दिलीप कुमार, प्रेम चोपड़ा, जूही चावला, जया बच्चन,मिथुन, शक्ति कपूर, रजा मुराद जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। ये वीडियो 16 जुलाई 1990 का बताया जा रहा है।
ग्रैंड सेलिब्रेशन
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गोविंदा ने अलीशान तरह से वेन्यू को सजाया हुआ है। बच्चों के गुब्बारे, खाने के स्टाल, एक बड़ा सा केक, हर तरफ नर्मदा को बर्थडे विश करने वाले पोस्टर लगे हुए हैं । इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा बेटी नर्मदा को अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। आज इस वीडियो को 36 साल पूरे हो चुके हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन