Ghooskhor Pandat movies title will be changed tell makers to delhi high court घूसखोर पंडत का बदला जाएगा टाइटल, बवाल कटने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से बोले मेकर्स, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

घूसखोर पंडत का बदला जाएगा टाइटल, बवाल कटने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से बोले मेकर्स

मनोज बाजपेयी स्टारर मूवी घूसखोर पंडत फिल्म पर देश में कई जगह बवाल होने और मामला उच्च न्यायलय तक पहुंचने के बाद मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को आश्वसन दिया है कि वे मूवी का टाइटल चेंज कर रहे हैं।

Tue, 10 Feb 2026 03:57 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
घूसखोर पंडत का बदला जाएगा टाइटल, बवाल कटने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट से बोले मेकर्स

मनोज कुमार की मूवी घूसखोर पंडत की टाइटल पर बवाल कटने के बाद अब नया अपडेट आया है। दरअसल टीजर आने के बाद इस नेटफ्लिक्स मूवी पर कई लोग भड़क गए। इतना कि इसका प्रमोशनल कॉन्टेंट तक करना पड़ा था। ब्राह्मण कम्युनिटी की आपत्ति थी कि उनकी जाति की छवि खराब हो रही है। लोग फिल्म बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बदलाव की खबर है।

बदलेगा फिल्म का टाइटल

फिल्म घूसखोर पंडत की टाइटल कॉन्ट्रोवर्सी ने इतना तूल पकड़ा इस पर कई जगह एफआईआर की गईं। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पॉलिटिकल पार्टीज में नाराजगी थी। बैन की मांगों के बीच मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। अब लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि घूसखोर पंडत के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया है कि वे मूवी का टाइटल बदल देंगे। नेटफ्लिक्स ने सफाई दी है कि वे किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। मूवी के नए टाइटल की घोषणा जल्द करेंगे।

किस बात की है नाराजगी

दिल्ली हाई कोर्ट में जो याचिका दी गई थी उसमें कहा गया था कि फिल्म का टाइटल और इसका प्रमोशनल कंटेंट अपमानजनक है। ब्राह्मण संगठनों में घूसघोर के साथ पंडत जोड़ने पर नाराजगी थी। यूपी में डायरेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई थी। विरोध के बाद मनोज बाजपेयी के भी पुतले फूंके जा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'घूसखोर पंडत' पर मचे बवाल पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, डायरेक्टर ने दी सफाई

मनोज बाजपेयी ने किया था पोस्ट

टाइटल पर छिड़े घमासान के बाद मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि अगर आप किसी चीज का हिस्सा हैं जो कई लोगों को तकलीफ दे रही है तो आपको रुककर एक बार सुनना चाहिए। नीरज पांडेय ने भी सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनकी फिल्म फिक्शन कॉप (पुलिस) ड्रामा है। पंडत भी फिक्शनल कैरेक्टर का नाम है। उनकी मंशा किसी कम्युनिटी का अपमान करने की नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनोज बाजपेयी की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल, क्यों हो रही नाम बदलने की मांग?

किस बारे में है फिल्म

घूसखोर पंडत में मनोज बाजपेयी एक करप्ट पुलिस अफसर का रोल कर रहे हैं। उनका नाम अजय दीक्षित है। लोग उन्हें पंडत कहकर बुलाते हैं। फिल्म नीरज पांडेय और रीतेश शाह ने मिलकर लिखी है और दोनों ही डायरेक्टर्स हैं। मनोज बाजपेयी के साथ नुशरत भरूचा और श्रद्धा दास भी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।