Fatima Sana Shaikh Viral video shows mark on actress hand users claim its due to fail love or career struggle फातिमा सना शेख ने की थी सुसाइड की कोशिश? वायरल वीडियो में दिखा कट, लोग बोले- हमने भी देखा था, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फातिमा सना शेख ने की थी सुसाइड की कोशिश? वायरल वीडियो में दिखा कट, लोग बोले- हमने भी देखा था

Fatima Sana Shaikh: कुछ साल पहले तक फातिमा सना शेख सिर्फ दंगल गर्ल के टैग से जानी जाती थीं। आज वही फातिमा अपने काम के अलावा मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करने वाली गिनी-चुनी बॉलीवुड कलाकारों में शामिल हैं।

Fri, 25 July 2025 03:59 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
फातिमा सना शेख ने की थी सुसाइड की कोशिश? वायरल वीडियो में दिखा कट, लोग बोले- हमने भी देखा था

फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में फोकस सना के हाथ पर है और हाथ में कट का निशान दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘सेलेब्स को भी प्यार में असफलता का सामना करना पड़ता है। ये बस एक फेज होता है लाइफ का।’ वायरल हो रहा वीडियो नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का है।

क्या बोल रहे हैं लोग?

एक यूजर ने लिखा, ‘सुसाइड किया होगा। उसी का निशान है, लेकिन जरूरी नहीं है कि प्यार की ही वजह से, करियर की वजह से भी कर सकती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘हां मैंने भी देखा था कपिल के शो में।’ तीसरे ने लिखा, ‘सेलेब्स भी हमारे जैसे ही हैं। प्यार उन्हें भी होता है और धोखा उन्हें भी मिलता है। जज नहीं करना चाहिए।’ वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ये बात कह रहे हैं कि ये निशान किसी और चीज का भी हो सकता है। जरूरी नहीं कि सुसाइड का ही हो।

डिप्रेशन में थीं फातिमा

फातिमा ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की नाकामी के बाद उनका कॉन्फिडेंस गिर गया था। कामयाबी हासिल करने के बावजूद उन्हें लगता था कि वे लीड रोल में फीट नहीं बैठ पाती हैं। इसके बाद उन्हें इम्पोस्टर सिंड्रोम हो गया। पांच साल तक तो उन्होंने इस बात को एक्सेप्ट ही नहीं किया कि उन्हें इम्पोस्टर सिंड्रोम है। फिर तीन साल पहले उन्होंने प्रोफेशनल हेल्प ली और कहा,“ये मेरी जिंदगी का सबसे सही फसला है।”

इस तस्वीर में भी देख सकते हैं निशान

फातिमा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।