farah khan won film fare awards for her choreography for these popular dance songs फराह खान ने अपने इन डांस सॉन्ग्स के लिए जीता था अवॉर्ड, ऋतिक रोशन को बनाया था डांसिंग स्टार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फराह खान ने अपने इन डांस सॉन्ग्स के लिए जीता था अवॉर्ड, ऋतिक रोशन को बनाया था डांसिंग स्टार

बॉलीवुड डांस कोरियोग्राफर से फिल्म डायरेक्टर बनीं फराह खान की जर्नी संघर्ष और उतार चढ़ाव से भरी रही है। फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करने के बाद फराह ने कई एक्टर्स को अपने इशारों पर नचाया है। अपने इन गानों के लिए जीता अवॉर्ड।

Mon, 8 Dec 2025 05:00 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
फराह खान ने अपने इन डांस सॉन्ग्स के लिए जीता था अवॉर्ड,  ऋतिक रोशन को बनाया था डांसिंग स्टार

30 साल से भी ज्यादा समय से फराह फिल्मों में एक्टिव हैं। इन्हीं सालों में उनके कई डांस सॉंग्स ब्लॉकबस्टर साबित हुए। कईयों के डांस स्टेप तो आज भी पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अपने इन्हीं गानों से फराह ने पैसे और नाम ही नहीं बल्कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी कमाए।

ढोल बजने लगा

फराह खान को उनकी डांस कोरियोग्राफी के लिए सबसे पहला अवॉर्ड 1997 में आई अनिल कपूर और तब्बू की फिल्म विरासत के लिए मिला था। इस फिल्म के गाने ढोल बजने लगा के लिए फराह ने कोरियोग्राफी की थी। इस गाने के लिए उन्होंने अवॉर्ड जीता।

छैयां छैयां

साल 1998 में आई शाहरुख खान की फिल्म दिल से के गाने ‘छैयां छैयां’ के लिए भी फराह ने अपना दूसरा फिल्मफेयर जीता था। इस फिल्म के गाने में मलाइका और शाहरुख ने ट्रेन के ऊपर डांस किया था।

एक पल का जीना

फराह खान ने अपना अगला फिल्मफेयर अवॉर्ड ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है के गाने एक पल का जीना के लिए जीता था। ये गाना उस समय ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था।

वो लड़की है कहां

फराह खान ने फिल्म दिल चाहता है के गाने वो लड़की है कहां के लिए भी अवॉर्ड जीता था। ये गाना सैफ अली खान पर फिल्माया गया था।

इधर चला मैं उधर चला

साल 2003 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म कोई मिल गया के गाने इधर चला मैं उधर चला के लिए भी अवॉर्ड जीता था।

शीला की जवानी

फराह खान ने अपना अगला अवॉर्ड अपनी फ्लॉप फिल्म तीस मार खान के गाने शीला की जवानी के लिए जीता था। ये गाना कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। गाना जबरदस्त हिट हा था।

दिल बेचारा

फराह खान ने अपना आखिरी फिल्मफेयर अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के टाइटल सॉन्ग के लिए जीता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।