Farah Khan Vlog with cook Dilip she said manish malhotra she chants gayatri mantr फराह खान बोलीं- मैं रोज गायत्री मंत्र सुनती हूं, मनीष मल्होत्रा ने दिलीप को दिया कुर्ता, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

फराह खान बोलीं- मैं रोज गायत्री मंत्र सुनती हूं, मनीष मल्होत्रा ने दिलीप को दिया कुर्ता

Farah Khan Vlog: फिल्म डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुकिंग व्लॉग का नया एपिसोड आया है। इस बार फराह अपने कुक दिलीप के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर गई हैं।

Mon, 24 Nov 2025 06:44 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
फराह खान बोलीं- मैं रोज गायत्री मंत्र सुनती हूं, मनीष मल्होत्रा ने दिलीप को दिया कुर्ता

फराह खान ने अपने कुकिंग व्लॉग के नए एपिसोड में मनीष मल्होत्रा के घर का टूर कराया। फैशन डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा ने फराह को अपना रूटीन बताया। मनीष बोले, ‘मैं सुबह 5.30 बजे उठ जाता हूं। फिर ठंडे पानी से अपना मुंह धोता हूं। दो ग्लास पानी पीता हूं और गणपति या कृष्ण के भजन सुनता हूं।’ इस पर फराह बोलीं, ‘मैं भी सुबह उठती हूं। 5.30 बजे नहीं। 7 बजे तक और रोज सुबह गायत्री मंत्र सुनती हूं।’

मनीष ने दिलीप को दिया कुर्ता

मनीष ने दिलीप काे गिफ्ट दिया। मनीष ने कहा, “मेरे पास तुम्हारे लिए एक गिफ्ट है।" इसके बाद मनीष के असिस्टेंट नितिन ने उन्हें मनीष मल्होत्रा का बैग दिया। मनीष ने कहा, “यह तुम्हारे लिए एक गिफ्ट है।” जैसे ही दिलीप ने बैग खोला, फराह ने दिलीप से कहा कि ये बैग उनके लिए और अंदर जो है वह उनका है। मनीष ने मजाक में कहा, “नहीं, आपको यह कपड़ा उन्हें फिट नहीं होगा।”

दिलीप ने छुए मनीष के पैर

दिलीप ने जब बैग खोला तब उसमें से हल्का गुलाबी रंग का कुर्ता निकला। दिलीप ने मनीष को धन्यवाद कहा। वहीं फराह बोलीं, “क्या तेरी किस्मत बदली है भाई! मनीष मल्होत्रा ​​का कॉस्ट्यूम पहनने के लिए लोग सालों तक अपने पैसे बचाते हैं और फिर खरीदते हैं!” मनीष ने दिलीप को स्टार कहा। बाद में, दिलीप ने कुर्ता पहना और मनीष के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।