Farah Khan Dilip Cooking Vlog Poonam Sinha revealed Shatrughan sinha took 2 years to say yes to sonakshi zaheer marriage पूनम का दावा, सोनाक्षी-जहीर की शादी के लिए नहीं मना रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, लगे इतने साल, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

पूनम का दावा, सोनाक्षी-जहीर की शादी के लिए नहीं मना रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, लगे इतने साल

Sonakshi Sinha Zaheer Marriage: फराह खान और दिलीप के कुकिंग व्लॉग का नया एपिसोड आया है। इस एपिसोड में जहीर, सोनाक्षी, पूनम सिन्हा और मुमताज रतनसी ने कपल की शादी के बारे में ढेर सारी बातें कीं।

Fri, 19 Dec 2025 05:54 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
पूनम का दावा, सोनाक्षी-जहीर की शादी के लिए नहीं मना रहे थे शत्रुघ्न सिन्हा, लगे इतने साल

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग का अगला एपिसोड शूट करने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घर पहुंची। वहां फराह ने सोनाक्षी की मम्मा पूनम सिन्हा और जहीर की मम्मा मुमताज रतनसी से मुलाकात की। इतना ही नहीं, फराह ने सोनाक्षी और जहीर की शादी कैसे हुई ये जानने की भी कोशिश की।

मां को सबसे पहले मनाया

फराह ने पूनम से पूछा, "क्या आपको सगाई से पहले पता था कि वे साल साल से डेट कर रहे थे?" पूनम ने कहा, “नहीं, मुझे नहीं पता था।” सोनाक्षी ने तुरंत अपनी मां को टोका और कहा, “मम्मी, प्लीज झूठ मत बोलो। यह बात मैंने सबसे पहले आपको ही बताई थी। आपने पापा को इसके बारे में नहीं बताया था।”

पापा को मनाने में लगे 2 साल

पूनम सिन्हा ने आगे बताया, "मुझे इसके बारे में सिर्फ दो साल पहले पता चला था और उन दो सालों में मैं इनके पापा (शत्रुघ्न सिन्हा) को मनाती रही और उन्हें यह रिश्ता अपनाने के लिए राजी करती रही।" जहीर ने कहा, “जब हमें पांच साल हो गए थे तब मम्मी को पता चला था उससे पहले उन्हें इस बारे में कुछ अंदाजा नहीं था।”

‘शक हुआ था’

पूनम बोलीं, “हां, मुझे शक हुआ था, जब सोनाक्षी हमें खुश करने के लिए घर के काम करने लगी थी। मांओं से कुछ भी छिपा नहीं रहता। वे सब जानती हैं।” इसके बाद जहीर की मां, मुमताज रतनसी की एंट्री हुई। फराह ने पूछा, “आपकी मम्मियां एक-दूसरे से कब मिली थीं पहली बार?”

ऐसे मिली थीं दोनों मम्मियां

सोनाक्षी ने बताया, “वे हमारी शादी से बहुत पहले मिली थीं। हमने असल में हुमा कुरैशी के घर पर एक पार्टी रखी थी जहां हमने सबके माता-पिता को बुलाया था। यह उनकी पहली अनऑफिशियल मुलाकात थी। लेकिन तब उन्हें नहीं पता था कि हम डेट कर रहे हैं।” पूनम ने कहा, "मुझे शक हुआ था क्योंकि मैंने सोनाक्षी को मुमताज के पैरों के पास बैठी थी।" फराह ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “मुझे पता है, ये बच्चे कभी अपनी मां के पैरों के पास नहीं बैठते।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।