Drishyam 3 Box Office Collection Day9 Worldwide Film Crosses 200 Crore Mark with this bad news Drishyam 3 Box Office: सिर्फ 9 दिन में ₹200 करोड़ के पार दृश्यम-3, लेकिन यह है बुरी खबर!, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Drishyam 3 Box Office: सिर्फ 9 दिन में ₹200 करोड़ के पार दृश्यम-3, लेकिन यह है बुरी खबर!

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: मोहनलाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर साबित कर दिया है, कि इस फ्रेंचाइसी की फिल्म के फ्लॉप होने का सवाल ही नहीं है।

Sat, 30 May 2026 05:56 AMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share
Drishyam 3 Box Office: सिर्फ 9 दिन में ₹200 करोड़ के पार दृश्यम-3, लेकिन यह है बुरी खबर!

साउथ के सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम-3' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। यह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसने साबित कर दिया है कि मेकर्स इस बार भी एक अनूठी और रहस्य से भरी कहानी लाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.1 है और कमाई के मामले में यह 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, वो भी सिर्फ 9 दिन के भीतर। जी हां, बीते शुक्रवार को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए और बॉक्स ऑफिस पर इसका अभी तक का सफर कैसा रहा है? चलिए सब कुछ जानते हैं।

‌‌‌‌₹200 करोड़ के पार पहुंची कुल कमाई

सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई दृश्यम-3 ने ओपनिंग डे पर ही 15 करोड़ 85 लाख रुपये की कमाई करके इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद कमाई का ग्राफ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चढ़ता उतरता रहा, लेकिन फिल्म एक सीमित आंकड़े के ऊपर कमाई करती रही। बीते शुक्रवार को फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन 4 करोड़ 30 लाख रुपये रहा। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ 8 लाख रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में यही आंकड़ा 209 करोड़ 08 लाख पहुंच गया है।

बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम-3 की कमाई

दिनकमाई
पहला दिन₹15.85Cr
दूसरा दिन₹11.05Cr
तीसरा दिन₹13.70Cr
चौथा दिन₹13.85Cr
पांचवां दिन₹7.70Cr
छठवां दिन₹6.50Cr
सातवां दिन₹6.65Cr
आठवां दिन₹6.65Cr
नौवां दिन₹4.30Cr
कुल कमाई₹86.25Cr (भारत में नेट कलेक्शन)
,

घटी टिकटों की बिक्री, लेकिन जलवा कायम

आज शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 10वां दिन है, और क्योंकि एक बार फिर वीकेंड आ चुका है, तो ऐसे में माना जा रहा है कि कमाई का ग्राफ एक बार फिर ऊपर जाएगा। हालांकि बुरी खबर यह है कि फिल्म की रिलीज डेट के मुकाबले ऑक्यूपेन्सी रेशियो, यानि फिल्म के शोज में एवरेज गितनी सीटें भर रही हैं, काफी गिर चुका है। ओपनिंग डे की तुलना में अब फिल्म सिर्फ 2,524 स्क्रीन्स पर चलाई जा रही है। फिल्म का ऑक्यूपेन्सी रेशियो अब 34.8% है। देखना यह होगा कि जिस रफ्तार से यह फिल्म भाग रही है, बॉक्स ऑफिस पर कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना कर पाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।