Doordarshan Shaktimaan Actress Vaishnavi Macdonald aka Geeta Vishwas shocking casting couch experience 'सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी...', शक्तिमान फेम एक्ट्रेस ने कर दिया था कॉम्प्रोमाइज से मना, फिल्म से हो गई थीं बाहर, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी...', शक्तिमान फेम एक्ट्रेस ने कर दिया था कॉम्प्रोमाइज से मना, फिल्म से हो गई थीं बाहर

शक्तिमान में गीता का किरदार निभाने वाली वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे कॉम्प्रोमाइज से इनकार करने पर उन्हें एक बड़ी बजट फिल्म से बाहर कर दिया गया था। 

Wed, 18 Feb 2026 06:21 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
'सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी...', शक्तिमान फेम एक्ट्रेस ने कर दिया था कॉम्प्रोमाइज से मना, फिल्म से हो गई थीं बाहर

शक्तिमान फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उन्हें एक फिल्म से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था।वैष्णवी मैकडोनाल्ड की बात करें तो वो शक्तिमान में गीता विश्वास का किरदार निभाती थीं। इसके अलावा भी वैष्णवी ने कई पॉपुलर किरदार निभाए हैं।

फिल्म से बाहर हो गई थीं शक्तिमान फेम गीता

सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में वैष्णवी ने बताया कि कैसे एक बार उन्हें एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया। उनके पोस्टर तक छप गए थे, लेकिन फिर बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋत्विक धनजानी को जब करना पड़ा कास्टिंग काउच का सामना, बोले- उसने मुझे छुआ और…

कॉम्प्रोमाइज करने से एक्ट्रेस ने कर दिया था मना

वैष्णवी ने कहा- मुझे और मेरी मां को बकायदा ऑफिस में बैठा कर कहा गया कि देखिए पोस्टर और बैनर बनकर आए थे. लेकिन अब वैष्णवी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हो सकतीं। वैष्णवी ने कहा कि उनके साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कास्टिंग काउच करना चाहती थीं फराह खान, एक्टर संग मिलकर दिलीप के साथ किया प्रैंक

एक्ट्रेस को अकेले मिलने बुलाया गया

वैष्णवी ने बताया- उन्होंने मुझे शाम के वक्त अकेले मिलने बुलाया था। उन्होंने कहा था- सिर्फ मर्दों की पार्टी होगी, और हम लोग साथ में शराब पिएंगे, लेकिन मेरी मां हमेशा साथ होती थीं। ये बात भी उन लोगों को हमेशा खटकती थी। वो मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं। मेरी मां ही मुझे पिक करती थीं, और ड्रॉप भी करती थीं। यहां तक कि उस प्रोडक्शन हाउस ने मेरा पासपोर्ट बनवाया लेकिन कहा कि आपकी मां का नहीं बन पा रहा है,क्योंकि मुझे स्विट्जरलैंड जाकर शूट करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय ने कास्टिंग काउच आरोपों को बताया 'घटिया', कहा- कुछ पलों का फेम मिला है…

प्रोड्यूसर,डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर लिया था फैसला

वैष्णवी ने कहा कि डायरेक्टर तो नहीं लेकिन फिल्म का हीरो मुझमें इंटरेस्टेड था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने मना किया तो हीरो को बुरा लग गया। वैष्णवी ने कहा कि उस वक्त के काफी बड़े प्रोडक्शन हाउस की बिग बजट फिल्म थी। उन्हें लास्ट मिनट निकाल दिया गया था। वैष्णवी ने कहा कि ये फैसला फिल्म के प्रोड्यूसर,डायरेक्टर और हीरो ने मिलकर लिया था, क्योंकि उन्होंने कॉम्प्रोमाइज करने से इनकार कर दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।