dilip kumar rejected this big film later amrish puri won award read दिलीप कुमार ने रिजेक्ट कर दी थी ये बड़ी फिल्म, बाद में उसी फिल्म से अमरीश पुरी ने जीता अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

दिलीप कुमार ने रिजेक्ट कर दी थी ये बड़ी फिल्म, बाद में उसी फिल्म से अमरीश पुरी ने जीता अवॉर्ड

दिलीप कुमार ने वैसे तो अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया है। लेकिन एक ऐसी भी फिल्म थी जिसे रिजेक्ट करने का पछतावा एक्टर को जरूर हुआ होगा। इस फिल्म को बाद में जिस एक्टर ने निभाया उसने अवॉर्ड जीता था। 

Wed, 15 Oct 2025 04:21 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
दिलीप कुमार ने रिजेक्ट कर दी थी ये बड़ी फिल्म, बाद में उसी फिल्म से अमरीश पुरी ने जीता अवॉर्ड

1997 में आई फिल्म विरासत’ को आज भी उसके दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी के लिए याद किया जाता है। फिल्म में अनिल कपूर और तब्बू ने लीड किरदार निभाए थे। सपोर्टिंग रोल में अमरीश पुरी और पूजा बत्रा जैसी एक्ट्रेस थीं। लेकिन तारीफें बटोरने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाका नहीं कर पाई थी। अधिक कलेक्शन नहीं भी करने के बाद ये अनिल कपूर की बेस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में नजर आए किरदार पहले मेकर्स की पसंद नहीं थे। अमरीश पुरी के रोल के लिए पहले दिलीप कुमार को पसंद किया गया था।

दिलीप कुमार ने रिजेक्ट किया रोल

दरअसल, विरासत तमिल फिल्म थेवर मगन का हिंदी रीमेक थी। कमल हासन इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे और वो चाहते थे कि हिंदी वर्जन में उनके पिता वाले किरदार राजा ठाकुर के लिए कोई दिग्गज कलाकार लिया जाए। सबसे पहले यह रोल ऑफर हुआ था दिलीप कुमार को। कमल हासन की ख्वाहिश थी कि दिलीप साहब पिता का किरदार निभाएं और वो खुद बेटे का रोल करें। लेकिन दिलीप कुमार ने किसी निजी कारण से यह रोल ठुकरा दिया। कमल हासन ने फिर उन्हें मनाने की कोशिश की और कहा कि अगर वो उनके पिता का रोल नहीं करना चाहते, तो वो उनके बेटे के किरदार में शाहरुख खान को ले सकते हैं तब भी दिलीप कुमार तैयार नहीं हुए।

अमरीश पूरी ने जीता अवॉर्ड

फिर यह रोल नसीरुद्दीन शाह को ऑफर किया गया, जिन्होंने भी मना कर दिया। आखिरकार यह रोल अमरीश पुरी के हिस्से में आया। अमरीश पुरी ने रजा ठाकुर का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया कि आज भी लोगों को याद है। कमाल की बात यह रही कि उसी रोल के लिए अमरीश पुरी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवॉर्ड मिला। अगर दिलीप कुमार इस फिल्म का हिस्सा होते तो शायद ये रोल कुछ अलग होता।

बजट और कमाई

इस तरह जिस किरदार को पहले दो बड़े एक्टर्स ने ठुकरा दिया था, वही रोल बाद में अमरीश पुरी के करियर की पहचान बन गया। फिल्म में उनके डायलॉग, बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने इतना असर छोड़ा कि ऑडियंस ने सच में राजा ठाकुर मान लिया था। करीब 4.5 करोड़ के बजट में बनी विरासत ने लगभग 11 करोड़ 32 लाख का नेट कलेक्शन किया था। ये फिल्म कमाई के लिहाज से भले ही टॉप 10 में शामिल नहीं हुई, लेकिन इसे एक सेमी-हिट का जरूर रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।