did you know rd burman created kurr kurr sound in padosan song with the help of comb read interesting story with youtube आरडी बर्मन ने इस गाने में इंस्ट्रूमेंट की जगह बजाई है कंघी, आपने पचासों बार गाया होगा, क्या पकड़ पाए ?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आरडी बर्मन ने इस गाने में इंस्ट्रूमेंट की जगह बजाई है कंघी, आपने पचासों बार गाया होगा, क्या पकड़ पाए ?

आरडी बर्मन को लोग यूं ही मैड जीनियस नहीं कहते थे। उनकी क्रिएटिविटी का लेवल कोई टच नहीं कर सकता। उन्होंने एक गाने में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की जगह कंघी से साउंड निकाला है। आप सब उस गाने को सुनते हैं और कभी नोटिस नहीं कर पाए।

Fri, 6 March 2026 11:19 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
आरडी बर्मन ने इस गाने में इंस्ट्रूमेंट की जगह बजाई है कंघी, आपने पचासों बार गाया होगा, क्या पकड़ पाए ?

राहुल देव बर्मन जिन्हें पूरी दुनिया आरडी बर्मन के नाम से जानती है, उन्हें मैड जीनियस भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि जब वह गानों की रिकॉर्डिंग करते थे तो गाने में जान डालने वाली आवाजों की तलाश करते थे। यह आवाज किसी भी चीज की हो सकती थी चाहे वो पानी की छपाक हो, कांच की बोतल का साउंड हो, घुंघरू, ट्रक का हिस्सा, चम्मच, ग्लास और ना जाने क्या-क्या। एक फिल्म में उन्होंने कंघी की किर-किर भी इस्तेमाल की थी, आपमें से शायद ही कोई समझ पाया हो।

जब पड़ोसन के गाने में लगा क्रिएटिवी का तड़का

आरडी बर्मन एक ऐसे म्यूजिक डायरेक्टर थे जिनके गानों में आपको गजब की क्रिएटिविटी मिल जाएगी। फिल्म पड़ोसन का गाना 'मेरे सामने वाली खिड़की में' एक ऐसा ही मास्टरपीस है। इस गाने की रिहर्सल चल रही थी तो पंचम दा को स्पार्क नहीं मिल रहा था जो एक शरारती पड़ोसी लड़के के किरदार पर जमे।

प्लास्टिक की कंघी से निकाला साउंड

फिल्म में सुनील दत्त वो शरारती लड़के बने हैं जो अपनी पड़ोसन को रिझाते हैं। इस गाने को जब आप ध्यान से सुनेंगे तो शुरुआत में कुछ इंस्ट्रूमेंट्स बजते हैं। कैस्टो मुखर्जी कंघी से झाड़ू बजाते दिखते हैं इसके साथ जो साउंड आता है वो वाकई कंघी का था। आप जब गाना ध्यान से सुनेंगे तो बैकग्राउंड में एक मजेदार क्रिक-क्रिक जैसी आवाज सुनाई देगी। यह साउंड पंचम दा ने कंघी से निकाला था। यह सामान्य प्लास्टिक की कंघी थी जो बालों में इस्तेमाल की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब रोल के लिए एक्टर्स ने दांव पर लगा दी अपनी जान; समझें क्या है मेथड एक्टिंग

जब पंचम दा ने जेब से निकाली कंघी

गाने में कंघी आने का किस्सा बड़ा दिलचस्प है। रिकॉर्डिंग के समय पंचम दा कुछ ऐसा ढूंढ रहे थे जो गाने में शरारत का तड़का लगा सके। स्टूडियो में बड़े-बड़े म्यूजिशियन बैठे थे, वॉयलन और गिटार तैयार थे लेकिन पंचम दा को कुछ रॉ ऐंड रियल चाहिए था।

जेब से निकाली कंघी और किया कमाल

पुरानी रिपोर्ट्स बताती हैं अचानक पंचम दा ने अपनी जेब में हाथ डाला, अपनी कंघी निकाली और उसे एक खुरदरी सतह पर रगड़ना शुरू कर दिया। जब उससे 'कर्र-कर्र' की आवाज़ निकली, तो पंचम दा खुशी से उछल पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोर कुमार घर पर क्यों रखते थे कंकाल-खोपड़ियां, बेटे अमित ने बताई वजह

किशोर कुमार भी रह गए थे दंग

जब किशोर कुमार ने देखा कि पंचम एक कंघी को माइक के पास रखकर रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, तो उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। किशोर कुमार ने उनका मजाक भी उड़ाया लेकिन जब पूरा गाना तैयार होकर सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओटीटी पर ऊंचे दाम में क्यों बिक जाती है फ्लॉप मूवी; क्या है विंडो पीरियड, जानें

अब सुनकर देखें गाना

यहां हम आपको इस गाने का लिंक दे रहे हैं। जब ये गाना सुनेंगे और कंघी का साउंड नोटिस करेंगे तो ये गाना पहले जैसा नहीं रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।