Dhurandhar vs Border 2 4 days collection, including 1st monday of both films Dhurandhar vs Border 2: सनी देओल की फिल्म ने 4 दिनों की कमाई से रणवीर को छोड़ा पीछे, शानदार कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar vs Border 2: सनी देओल की फिल्म ने 4 दिनों की कमाई से रणवीर को छोड़ा पीछे, शानदार कमाई

हाल में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत में ही धमाका कर दिया था। फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में की गई कमाई से धुरंधर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। देखिए दोनों फिल्मों का कलेक्शन।

Tue, 27 Jan 2026 06:38 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar vs Border 2: सनी देओल की फिल्म ने 4 दिनों की कमाई से रणवीर को छोड़ा पीछे, शानदार कमाई

धुरंधर की धूम के बाद अब बॉर्डर 2 का तूफान आ गया है। सनी देओल स्टारर फिल्म के शुरुआती 4 दिनों में ही अंदाजा लग गया है कि बॉर्डर 2 भी धुरंधर की तरह कमाल करने वाली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ अपनी पकड़ तगड़ी बना ली है। 30 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली बॉर्डर 2 ने अपने पहले सोमवार को 59 करोड़ की कमाई कर हैरान कर दिया है। कई मामलों में तो फिल्म ने धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, बॉर्डर 2 को 26 जनवरी का जबरदस्त फायदा मिला है।

बॉर्डर 2 और धुरंधर के शुरुआती चार

बॉर्डर 2 और धुरंधर के शुरुआती चार दिनों की कमाई की तुलना करें तो सनी देओल का स्टारडम रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना पर भारी पड़ता दिख रहा है। Sacnilk के अनुसार बॉर्डर 2 ने अपने पहले सोमवार को 59 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को 26 जनवरी की छुट्टी का जबरदस्त फायदा मिला है। धुरंधर नॉन हॉलिडे वाले दिन 23 करोड़ की कमाई कर पाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई इन 10 फिल्मों को IMDb पर मिली जबरदस्त रेटिंग
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की धांसू कमाई

देखिए धुरंधर और बॉर्डर 2 के पहले चार दिन की कमाई का आंकड़ा इस टेबल के जरिए-

फिल्मेंरिलीज वाले दिन (1st Day)दूसरा दिनतीसरा दिनचौथा दिनकुल
धुरंधर28 करोड़32 करोड़ करोड़43 करोड़23.25 करोड़126.5 करोड़
बॉर्डर 230 करोड़36.5 करोड़54 करोड़59 करोड़180 करोड़
,



धुरंधर का धमाका
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ की कमाई की थी। देश भर में फिल्म ने अपने 52 दिनों में 833 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

बॉर्डर 2 से उम्मीदें

दूसरी तरफ हाल में रिलीज बॉर्डर 2 है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म ने 30 करोड़ के साथ शुरुआत की जो सभी एक्टर्स की पिछली फिल्मों से बड़ी ओपनिंग थी। अब आने वाले दिनों में बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 पर 275 करोड़ का मोटा बजट खर्च हुआ है। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि फिल्म भारत में 600 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

ऑडियंस से मिल रहा है प्यार

1997 में आई बॉर्डर के बाद अब बॉर्डर 2 भी ऑडियंस को पसंद आ रही है। वॉर पर बेस्ड फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आ रही है। शानदार प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के वीक डेज वाले कलेक्शन पर नजर टिकी हुई है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।