dhurandhar movie Pakistani cop Chaudhary Aslam wife is not happy with Sanjay dutt description as jinn may go legal way Dhurandhar: चौधरी असलम की बीवी हैं संजय दत्त की फैन, बोलीं- लीगल एक्शन लेंगी अगर..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

Dhurandhar: चौधरी असलम की बीवी हैं संजय दत्त की फैन, बोलीं- लीगल एक्शन लेंगी अगर...

Who was Chaudhary Aslam: धुरंधर फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस चौधरी असलम का रोल निभाया है। अब उनकी पत्नी नौरीन का कहना है कि फिल्म में अगर उनके पति की छवि खराब की गई तो वह लीगल ऐक्शन लेंगी।

Mon, 8 Dec 2025 12:01 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhurandhar: चौधरी असलम की बीवी हैं संजय दत्त की फैन, बोलीं- लीगल एक्शन लेंगी अगर...

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म पर पाकिस्तान तक हल्ला मचा हुआ है। संजय दत्त ने मूवी में कराची के मारे जा चुके एसपी चौधरी असलम का रोल निभाया है। फिल्म रिलीज होने के पहले उनकी पत्नी नौरीन ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वह और उनके पति संजय दत्त के फैन हैं। रिलीज होने के बाद पता चलेगा कि चौधरी के किरदार के साथ कितना न्याय किया गया। हालांकि ट्रेलर में उन्हें जिन्न कहा गया इस पर नौरीन ने नाराजगी जताई।

खलनायक देखने के बाद बने थे फैन

डायलॉग पाकिस्तान पॉडकास्ट में नौरीन ने बताया कि खलनायक फिल्म देखने के बाद संजय दत्त के फैन बन गए थे, जबकि नौरीन पहले से संजय दत्त को पसंद करती थी।। नौरीन को भरोसा था कि संजय उनके पति की पर्सनैलिटी के साथ न्याय करेंगे। हालांकि अब उन्हें शिकायत है। उन्होंने ट्रेलर देखा है जिसमें चौधरी असलम को जिन्न लिखा गया है। इस पर नौरीन ने कहा कि शैतान से मुस्लिम औरतों के जो बच्चे होते हैं उन्हें जिन्न कहते हैं। बोलीं, 'इस मुल्कि की औरतों को गोदों में अल्लाह ने शेर दिए हैं। हम मुस्लिम हैं और ऐसे शब्द अशोभनीय हैं न सिर्फ असलम के लिए बल्कि उनकी मां के लिए भी, बहुत साधारण और ईमानदार महिला थीं। अगर मैं देखती हूं कि मेरे पति को कुछ गलत तरह से दिखाया गया है या फिल्म में उनके खिलाफ प्रोपागैंडा हुआ है तो मैं जो लीगल स्टेप ले सकती हूं लूंगी। बड़ी अजीब बात है कि भारतीय फिल्ममेकर्स को कोई दूसरा विषय नहीं मिलता है बस पाकिस्तान की छवि खराब करनी रहती है।'

नौरीन के मामू के बेटे थे असलम

नौरीन ने बताया कि चौधरी असलम उनके मामू के बेटे थे। वह शुरू में शादी के लिए तैयार नहीं थीं। बाद में वह उनसे बेइंतेहां मोहब्बत करने लगीं। इसी पॉडकास्ट में नौरीन ने कहा कि जिंदगी अगर मिले तो खुदा से मर्द चौधरी असलम मांगो। नौरीन ने यह भी कहा कि चौधरी असलम कहता था कि उस पर फिल्में बनेंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया उसमें संजय दत्त की गलती नहीं है क्योंकि वह तो एक्टर हैं। जिसने कहानी लिखी उसका सारा खेल है। नौरीन बोलीं, हम इंटरनैशनल में कानूनी कार्रवाई करने का हक रखते हैं जनाब। क्योंकि मेरा हसबैंड है। यह फिल्म दुनिया में दिखाई जाती है। आने वाले बच्चों को क्या मैसेज जा रहा है।

कौन था चौधरी असलम

चौधरी असलम का जन्म 1963 में हुआ था। 80 के दशक में उनकी भर्ती एएसआई के तौर पर सिंध पुलिस में हुई। साल 2000 में उन्हें सरकार ने कराची के गैंगस्टर का सफाया करने के लिए ल्यारी टास्क फोर्स का लीड बनाया। उन्होंने कई कराची के आसपास के कई गैंग्स का खात्मा भी किया। 2011 में उन पर तालिबान ने अटैक किया जिसमें चौधरी असलम की जान बच गई। इसके बाद TTP ने 2014 में उनकी हत्या कर दी। फिल्म धुरंधर में संजय दत्त चौधरी असलम का रोल निभा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर: कौन है उजैर बलोच जिसने दुश्मन का सिर काटकर खेली फुटबॉल, जानें कहानी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।