Dhurandhar Cast Fees Revealed Ranveer Singh Highest Paid Sara Arjun Sanjay Dutt R Madhvan Akshaye Khanna salary धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को मिले 50 करोड़? आर माधवन से ज्यादा संजय दत्त की फीस, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को मिले 50 करोड़? आर माधवन से ज्यादा संजय दत्त की फीस

रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर इन कलाकारों की फीस की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं धुरंधर के लिए किसे मिले कितने पैसे। 

Fri, 5 Dec 2025 10:24 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को मिले 50 करोड़? आर माधवन से ज्यादा संजय दत्त की फीस

रणवीर सिंह की धुरंधर का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म आज यानी 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिव्यू मिल रहा है। फिल्म के रिव्यू के बीच सोशल मीडिया पर फिल्म की कास्ट की भी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए किस सितारे को मिला कितना पैसा।

फिल्म में नजर आए ये सितारे

धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे नजर आए हैं। रणवीर सिंह की ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस रणवीर सिंह को मिली है।

रणवीर सिंह को मिली कितनी फीस

मिड डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को कथिततौर पर इस फिल्म के लिए 30 से 50 करोड़ मिले हैं। रणवीर सिंह इस फिल्म में भारतीय खुफिया एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, अगर सारा अर्जुन की फीस की बात करें तो उन्हें फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं।

आर माधवन से ज्यादा संजय दत्त की फीस

फिल्म के बाकी किरदारों की बात करें तो आर माधवन जो फिल्म मेंअजय सान्याल का किरदार निभा रहे हैं उन्हें 9 करोड़ रुपये मिले हैं। अक्षय खन्ना को फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपये मिले हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में एक क्राइम लॉर्ड का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त जो फिल्म में पाकिस्तानी पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं उन्हें फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, एक्टर अर्जुन रामपाल को फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये मिले हैं। बता दें, फिल्ममेकर्स की तरफ से इन आंकड़ों की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।