Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Clash Mrunal Thakur Film Dacoit postponed avoid clash with ranveer singh yash film ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ में से कौन आगे? मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर फुस होने से बची, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ में से कौन आगे? मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर फुस होने से बची

Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Clash: मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ अब 19 मार्च के बजाय 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश टालने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है।

Wed, 4 Feb 2026 12:46 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ में से कौन आगे? मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर फुस होने से बची

मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर फुस होने से बच गई। दरअसल, मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इसी दिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ भी आने वाली है। ऐसे में ‘डकैत’ के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से भिड़ने के बजाए, रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया।

अब कब रिलीज होगी ‘डकैत’?

पहले यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे 10 अप्रैल 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है।

एक्सपर्ट इसे क्यों मान रहे हैं समझदारी भरा कदम?

'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' दोनों ही बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्में हैं। ऐसे में ‘डकैत’ को स्क्रीन्स भी कम मिलतीं और कलेक्शन पर भी असर पड़ता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट, मेकर्स का ‘डकैत’ को सोलो रिलीज देने का फैसला समझदारी भरा कदम मान रहे हैं।

‘डकैत’ के बारे में खास जानकारी

स्टार कास्ट: आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप (नेगेटिव रोल में)।

कहानी: इस फिल्म में दो एक्स लवर्स की कहानी दिखाई जाएगी है जो परिस्थितियों के चलते डकैत बन जाते हैं और फिर से एक साथ आते हैं।

निर्देशन: शनील देव के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिंदी और तेलुगू में एक साथ शूट की गई है।

क्यों ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को माना जा रहा है बड़ी फिल्में?

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1303 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रचा था। वहीं ‘केजीएफ’ की सक्सेस के बाद यश बहुत बड़ा नाम बन गए हैं। यही कारण है कि उनकी 'टॉक्सिक' को लेकर भी फैंस के बीच भारी क्रेज है।

किस फिल्म में ज्यादा इंटरेस्टेड हैं लोग?

बुक माय शाे की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डकैत’ में 27 हजार से ज्यादा, ‘टॉक्सिक’ में 3.61 लाख से ज्यादा और ‘धुरंधर 2’ में 1.02 लाख से ज्यादा लोग इंटरेस्टेड हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।