धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, तोड़ा पार्ट 1 का ये रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने अपनी ही पहली फिल्म का एक रिकॉर्ड भी ब्रेक किया है। धुरंधर पार्ट 2 के ओटीटी राइट्स पार्ट 1 से काफी ज्यादा महंगे बिके हैं।

रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट ने ओटीटी राइट्स में तगड़ी कमाई की है। हालांकि, धुरंधर पार्ट 2 के ओटीटी राइट्स में एक शिफ्ट हुआ है। धुरंधर पार्ट 1 की तरह धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगी।
पहले पार्ट के मुकाबले हुई दोगुना कमाई
रिपोर्ट् की मानें तो धुरंधर पार्ट 2 के स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार ने लिए हैं। स्ट्रीमिंग राइट्स के मामले में धुरंधर पार्ट 2 ने पहले पार्ट को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे पार्ट ने लगभग पहले पार्ट के मुकाबले दोगुना कमाई की है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज की स्ट्रीमिंग राइट्स 150 करोड़ में बेटे गए हैं, जिससे यह हाल के समय के सबसे बड़े ओटीटी सौदों में से एक बन गया।
धुरंधर 1 से ज्यादा में बिके धुरंधर पार्ट 2 के डिजिटल राइट्स
रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने दोनों फिल्मों की रिलीज से पहले ही 175 करोड़ में स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने की बात कही थी। हालांकि, जियो स्टूडियोज ने इंतजार करना सही समझा। पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ में बेचे गए। वहीं, धुरंधर पार्ट 2 के राइट्स 150 करोड़ में बिके हैं।
धुरंधर 2 का टॉक्सिक से होगा क्लैश
धुरंधर की बात करें तो इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। अब फैंस को फिल्म के पार्ट 2 का इंतजार है। पार्ट 2 में यामी गौतम भी नजर आ सकती हैं। धुरंधर पार्ट 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। धुरंधर 2 का साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक से क्लैश होगा। टॉक्सिक भी 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन