Dhurandhar 2 OTT release Makers revealed Ranveer Singh spy thriller streaming plans in court ‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज, मेकर्स ने कोर्ट को बताया जियोहॉटस्टार पर कब आ सकती है फिल्म, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज, मेकर्स ने कोर्ट को बताया जियोहॉटस्टार पर कब आ सकती है फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: 'तिरछी टोपी वाले' गाने के विवाद के बीच ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म मई महीने के मिड में ओटीटी पर आ सकती है।

Thu, 7 May 2026 11:14 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज, मेकर्स ने कोर्ट को बताया जियोहॉटस्टार पर कब आ सकती है फिल्म

Dhurandhar 2 OTT Release: ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए सात हफ्ते हो चुके हैं। इन सात हफ्तों में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने कई सारे नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,790.91 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,140.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन सबके बीच फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबर आ रही है। (ये भी पढ़ें: 8 मई के दिन थिएटर्स में 6 फिल्में हो रही हैं रिलीज, यहां देखिए लिस्ट)

मेकर्स ने कोर्ट में बताई ओटीटी रिलीज की योजना

दरअसल, ‘धुरंधर 2’ के क्लाइमेक्स में 'तिरछी टोपी वाले' गाने का रीमिक्स वर्जन इस्तेमाल हुआ है, जिसे शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। ऐसे में 'त्रिदेव' फिल्म के निर्देशक और निर्माता राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गाने का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुरू में दोनों पक्षों को सलाह दी थी कि आपस में मामला सुलझा लें, लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो कोर्ट में सुनवाई हुई और इस सुनवाई के दौरान मेकर्स ने अपनी ओटीटी रिलीज की योजना बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 का रिकॉर्ड बनाना जारी, बनी बॉलीवुड की पहली मॉडर्न पैन इंडिया हिट
धुरंधर 2

ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?

सुनवाई के दौरान, सुपर कैसेट्स, जिनके पास ‘धुरंधर 2’ के ऑडियो राइट्स हैं, ने याचिकाकर्ता द्वारा मांगी गई अंतरिम राहत का विरोध किया। ‘धुरंधर 2’ के निर्माता, B62 फिल्म्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के मिड तक ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। मतलब फिल्म 14 मई के आप-पास जियोहॉटस्टार पर आ सकती है।

कोर्ट का फैसला

कोर्ट ने कहा, ‘चूंकि दोनों पार्टी किसी फैसले पर नहीं पहुंच पाई हैं इसलिए अब ये मामला ट्रायल के लिए जाएगा। इसकी सुनवाई शुक्रवार, 8 मई को होगी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 के ‘दिल पे जख्म खाते हैं’ गाने का भोजपुरी वर्जन वायरल, लोग बोले- बेस्ट

‘धुरंधर’ कितने दिनों में ओटीटी पर रिलीज हुई थी?

‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के ठीक आठ हफ्ते बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर आई थी। वहीं ‘धुरंधर 2’ की बात करें तो इसके आठ हफ्ते 14 मई को खत्म हो जाएंगे। ऐसे में ये 14 मई के आस पास जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकती है।

धुरंधर द रिवेंज

धुरंधर 2 के बारे में पूरी जानकारी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है। इनमें अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी हैं। 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:OTT पर हैं ये 15 थ्रिलर फिल्में,सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रिकमंड

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।