Dharmendra last Instagram video making his fans emotional he blessed all in a message धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज लोगों को कर रहा इमोशनल, फैन्स को दे गए ढेर सारा आशीर्वाद, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज लोगों को कर रहा इमोशनल, फैन्स को दे गए ढेर सारा आशीर्वाद

Dharmendra Last Message: धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं लेकिन सिनेप्रेमियों के दिलों में हमेशा रहेंगे। उनका आखिरी मैसेज लोगों को इमोशनल कर रहा है। इसमें वह सबको दुआएं देकर गए और बताया कि तरक्की की रास्ता क्या है।

Tue, 25 Nov 2025 09:11 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज लोगों को कर रहा इमोशनल, फैन्स को दे गए ढेर सारा आशीर्वाद

धर्मेंद्र अब हमारे दिलों में याद बनकर रहेंगे। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। अब उनसे जुड़े किस्से और वीडियोज इंटरनेट पर छाए हुए हैं। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम का आखिरी पोस्ट भी लोगों को इमोशनल कर रहा है। इसमें उन्होंने लोगों को ढेर सारा आशीर्वाद दिया था। यह पोस्ट दशहरे का है। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.9 मिलियन फॉलोअर्स थे और वह 444 लोगों को फॉलो कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वह बहुत प्यार से अपने फैन्स को मैसेज देते रहते थे।

वीडियो में क्या बोले थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो है। यह 2 अक्तूबर को पोस्ट किया गया है। इसमें वह एक गोल्फ कार्ट पर बैठे हैं। आसपास उनके स्टाफ मेंबर्स हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र बड़ प्यार से अपने फैन्स से मुखातिब हैं। वह बोलते हैं, 'तमाम भाई-बहनों को, बच्चे-बच्चियों को, दशहरा की शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी सेहत दे, खुशियां दे और अब आप नेक बन के रहें, तब तो तरक्की ही तरक्की है।' धर्मेंद्र के इस पोस्ट पर सनी देओल, बॉबी देओल और एशा देओल ने हार्ट इमोजी बनाए हैं।

परिवार कर रहा था जन्मदिन की तैयारी

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर 10 नवंबर को आई थी। उस दौरान उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिर वह घर चले गए वहां उनकी देखभाल की जा रही थी। करीबी सोर्सेज से खबरें आ रही थीं कि धर्मेंद्र रिकवर हो रहे हैं और परिवार उनके 90वें जन्मदिन की तैयारी कर रहा है। बता दें उनका जन्मदिन 8 दिसंबर को पड़ता है। फैमिली अच्छी तरह यह दिन सेलिब्रेट करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। धर्मेंद्र के लिए उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखे हैं। हालांकि उनकी फैमिली की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।