दीपिका पादुकोण दूसरी बार बनने वाली हैं मां? रणवीर सिंह के साथ कोलैब पोस्ट से मची हलचल!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक कोलैब पोस्ट करके अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है। फोटो में दोनों की बेटी दुआ पादुकोण हाथ में प्रेग्नेंसी किट पर दो रेड लाइन्स दिखा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उनकी बेटी दुआ पादुकोण हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लिए नजर आ रही हैं। इसमें दो लाइन्स साफ देखी जा सकती हैं जिसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि बॉलीवुड की 'मस्तानी' दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। कैप्शन में दीपिका पादुकोण ने सिर्फ ईवल आई इमोजी बनाए हैं। तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहे हैं। रणवीर और दीपिका ने एक कोलैब पोस्ट करके यह तस्वीर साझा की है जिसे दोनों की तरफ से अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट माना जा रहा है।
परिणीति, कियारा और सुनील ग्रोवर ने दी बधाई
इस संभावित खुशखबरी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपनी खुशी जाहिर करने में देर नहीं की। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कमेंट करते हुए 'बधाई' लिखा, तो वहीं कियारा आडवाणी ने भी ढेर सारे हार्ट इमोजी और ईविल आई के साथ शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ कपल को बधाई दी है। इसी तरह ढेरों सेलेब्स ने कपल को बधाई दी है और इस वजह से लोगों को पक्का यकीन हो गया है कि दीपिका और रणवीर के जीवन में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है।
दीपिका की फिल्मों के लिए करना होगा और इंतजार?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी नवंबर 2018 में हुई थी। उनकी पहली बेटी (दुआ पादुकोण) का जन्म सितंबर 2024 में हुआ था। अब दीपिका द्वारा पोस्ट की गई इस ताजा तस्वीर ने उन फिल्म गलियारों से जुड़े तमाम गॉसिप्स को हवा दे दी है। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण के हाथ में अभी कई प्रोजेक्ट हैं। अब देखना यह होगा कि क्या दीपिका पादुकोण की फिल्मों के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा? या फिर वह इस बीच शूटिंग जारी रखेंगी। उनकी इंस्टा पोस्ट को कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया है।
क्या किसी ब्रांड कैंपेन का हिस्सा है दोनों की पोस्ट?
बात गॉसिप गलियारों की करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी से पहले कई बड़ी और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी थीं। वहीं रणवीर सिंह ने भी हाल ही में धुरंधर और धुरंधर-2 जैसी फिल्में दी हैं। हालांकि लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग इसे किसी ब्रांड कैंपेन का हिस्सा भी मान रहे हैं, लेकिन जिस तरह से फिल्म जगत के दिग्गज सितारे रिएक्ट कर रहे हैं, उससे दूसरी बार मां बनने की संभावना ज्यादा लग रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन