गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Darshan Kumar Death: टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगर मीका सिंह ने इस खबर को कन्फर्म करते हुए दर्शन कुमार को श्रद्धांजलि दी है।

गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 18 अप्रैल को दिल्ली में निधन हो गया। दर्शन कुमार के निधन से संगीत जगत में मातम पसरा है। दर्शन कुमार के निधन की खबर सिंगर मीका सिंह ने कन्फर्म की है। मीका सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दर्शन कुमार को श्रद्धांजलि दी है। दर्शन कुमार ने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। पंजाबी और रीजनल म्यूजिक को आगे बढ़ाने में दर्शन कुमार का योगदान काफी अहम माना जाता है।
मीका सिंह ने लिखा दर्शन कुमार के लिए पोस्ट
मीका सिंह ने दर्शन कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “अभी-अभी दिल तोड़ने वाली खबर मिली कि टी-सीरीज के मालिक दर्शन कुमार जी हमें अपनी खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चले गए। वो एक महान व्यक्ति थे और हमेशा मददगार रहे। उन्होंने कई गयाकों को सपोर्ट और लॉन्च किया और कई अनगिनत प्रतिभाओं को अवसर दिया। माता रानी इनकी आत्मा को शांति दें। ओम शांति”
भूषण कुमार टी-सीरीज के चेयरमैन हैं। वहीं, दर्शन कुमार इस कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे।अभी दर्शन कुमार के निधन का कारण पता नहीं चला है। दर्शन कुमार के बारे में पब्लिक में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।
भक्ति गायक ने साल 2025 में शेयर की थी तस्वीर
साल 2025 में भक्ति गायक मनी लाडला ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जब वो अमृतसर में मिले थे। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था- बहुत वक्त बाद दर्शन कुमार जी, टी-सीरीज के मालिक, से मुलाकात हुई। मेरे घर आने के लिए शुक्रिया।
कौन थे गुलशन कुमार?
गुलशन कुमार टी-सीरीज के संस्थापक थे। गुलशन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार अंडरवर्ल्ड का शिकार हुए थे। साल 1997 में मुंबई के जुहू इलाके में एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को गाली मारी गई थी।
दिवंगत सिंगर गुलशन कुमार के बच्चों की बात करें तो उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों बच्चे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। उनके बेटे का नाम भूषण कुमार है। उनकी बेटियों के नाम- तुलसी कुमार और खुशहाली कुमार है। तुलसी कुमार सिंगर हैं और खुशहाली कुमार एक एक्ट्रेस और डिजाइनर हैं।
टी-सीरीज के बारे में
टी-सीरीज भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल और प्रोडक्शन कंपनी है। 80 के दशक में सुपर कैसेट के नाम से इसका आगाज हुआ था और बाद में इसे टी-सीरीज नाम दिया गया। इस कंपनी की स्थापना साल 1983 में हुई थी। गुलशन कुमार के निधन के बाद उनके बेटे भूषण कुमार ने कंपनी की बागडोर संभाली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन