इस एक्टर को आज भी नहीं है यकीन, सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, कहा- 'कुछ तो कारण रहा होगा...'
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में किया गया था। जांच में पता चला कि उनकी मौत सुसाइड से हुई थी।

बॉलीवुड के राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत एक ऐसे एक्टर रहे, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने कई हिट फिल्में दीं। आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा ही जिंदा रहेंगे। एक्टर के निधन को करीब 6 साल पूरे हो गए हैं। इतने साल बीत जाने के बाद आज भी उनके फैंस और को-स्टार उन्हें भूल नहीं पा रहे हैं। ऐस में अब सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने सुशांत को याद किया और कुछ ऐसी बात कही जिससे उनकी मौत से जुड़ी खबरों पर सवालिया निशान लग गए। शिशिर ने सुशांत को याद करके उनसे जुड़ी कई इमोशनल बातें शेयर की हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वो आज भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुशांत ने आत्महत्या किया है।
सुशांत ऐसा नहीं कर सकता
शिशिर शर्मा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने 'छिछोरे' को-स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए उस दुखद घटना को लेकर खुलकर बात की, जो आज भी फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के जेहन में ताजा है। इस दौरान जब शिशिर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई थी, तो अनुभवी एक्टर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दिवंगत स्टार ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो इतना बड़ा कदम उठाएगा।

उस समय मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया था
शिशिर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह (सुशांत) ऐसा आदमी था जो ऐसा कदम उठाएगा। वह बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था। 2020 में जब मुझे उनकी मौत के बारे में पता चला, तो उस समय मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया था। यह मुश्किल था।' शिशिर ने आगे बताया कि यह खबर एक बहुत बड़ा झटका थी, और उन्हें इस नुकसान को सहना मुश्किल लगा। उन्होंने याद किया कि वह समझ नहीं पा रहे थे कि इतना टैलेंटेड और होनहार इंसान इतनी अचानक कैसे चला गया, उन्होंने माना कि इस दुखद घटना को मानने में उन्हें बहुत समय लगा।
कुछ तो कारण रहा होगा
शिशिर ने शेयर किया, 'कुछ तो कारण होगा, ऐसा कोई खुदकुशी थोड़ी कर लेता है…अब किससे बात करें? मैंने बस इसे छोड़ दिया और कहा कि यह बहुत दुखद है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण है, एक आदमी के साथ ऐसा कुछ होना जिसने एक्टिंग प्रोफेशन को गंभीरता से लिया है।'
शानदार एक्टर थे सुशांत
शिशिर ने सुशांत के काम को भी देखा और 'M.S. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों और कई दूसरी फिल्मों में उनके शानदार परफॉर्मेंस को हाईलाइट किया। दिवंगत एक्टर के टैलेंट की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सुशांत ने लगातार दमदार परफॉर्मेंस दी और ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी।
अपने घर में मृत पाए गए थे सुशांत
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा वाले घर पर मृत पाए गए थे। उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में किया गया था। जांच में पता चला कि उनकी मौत सुसाइड से हुई थी। वहीं, सुशांत के घरवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। उनके WhatsApp चैट के आधार पर उनके द्वारा कथित तौर पर ड्रग्स खरीदने की एक पैरेलल जांच भी शुरू हुई। वहीं, 2025 में, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने उन्हें सुशांत की मौत के मामले में क्लीन चिट दे दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन