Bollywood Top Movies Break Society Stereotypes And Reshape Hindi Cinema जब इन स्टार्स के किरदारों ने सिनेमा में लाई क्रांति, बदल दी सोसाइटी की सोच, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जब इन स्टार्स के किरदारों ने सिनेमा में लाई क्रांति, बदल दी सोसाइटी की सोच

आज हम आपको उन फिल्मों और किरदारों के बारे में बताने वाले हैं जो एक दम हटके टॉपिक लेकर आए। इतना ही नहीं इन फिल्मों की स्टोरी ने लोगों की सोच पर नई छाप छोड़ी।

Tue, 16 Dec 2025 11:54 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
जब इन स्टार्स के किरदारों ने सिनेमा में लाई क्रांति, बदल दी सोसाइटी की सोच

बॉलीवुड में वैसे तो कई तरह की फिल्में बनती हैं जैसे एक्शन, थ्रिलर, लव स्टोरी, हॉरर, देशभक्ति वाली, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जिनके कंटेंट इतने हटके होते हैं जो सोसाइटी को हिलाकर रख देती है। ऐसे किरदार और ऐसी स्टोरी जो सोसाइटी में बड़े बदलाए लेकर आए।

तारे जमीन पर

आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में बेहद अलग स्टोरी दिखाई गई थी जिसके बारे में उससे पहले शायद ही कभी बात की गई हो। इस फिल्म एक बच्चे की लर्निंग और अंडरस्टैंडिंग के बारे में दिखाया गया जिसे डिस्लेक्सिया है। डिस्लेक्सिया से पीड़ित बच्चे को कैसे पढ़ने और समझने में दिक्कत होती है और ऐसे में कैसे उनकी मदद की जा सकती है, यही फिल्म की स्टोरी है। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और आमिर की बेस्ट फिल्मों में से एक थी। आमिर ने इसमें उस टीचर का किरदार निभाया था जो ऐसे बच्चों की मदद करते हैं।

दम लगा के हईशा

दम लगा के हईशा फिल्म में बॉडी शेमिंग और सोसाइटी के जो खूबसूरती के स्टैंडर्ड है उस बारे में दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया कि कैसे एक लड़के की थोड़े जयादा वजन वाली लड़की से शादी हो जाती है और वह उसे अपनी पत्नी मानने में शर्म फील करता है। फिल्म में भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। भूमि ने ओवरवेट महिला का किरदार निभाया था।

पिंक

पिंक फिल्म में लड़कियों को लेकर लोगों की सोच दिखाई गई है कि कैसे लड़कियों के कपड़ पहनने, उनके फ्रेंडली नेचर की वजह से सोसाइटी उन्हें जज करती है। इसके साथ ही यह भी फिल्म में दिखाया गया कि कैसे नो का मतलब नो होता है। अमिताभ बच्चन का करेक्टर इस फिल्म में काफी स्ट्रॉन्ग था क्योंकि वह वकील बनकर जो सबकी आंख खोलते हैं, वो वाकई तारीफ के लायक था।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

शुभ मंगल ज्यादा सावधान में एलजीबीटीक्यू के बारे में दिखाया है। इसमें आयुष्मान खुराना और जितेंद्र ने गे का किरदार निभाया है। फिल्म का टॉपिक जितना बोल्थ था, उतना ही उसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं आयुष्मान और जितेंद्र के बीच इसमें लिप किस सीन भी था जो काफी चर्चा में रहा था।

पैडमैन

फिल्म पैडमैन भी एक बोल्ड टॉपिक थआ। जहां आज भी ओपनी पैड बोलने में लोगों को शर्म आती है, वहीं यह फिल्म बनाई गई थी पैड्स पर कि कैसे पैड्स यूज करने से महिलाएं जानलेवा बीमारी से बच सकती हैं। फिल्म में अक्षय ने पैडमैन का किरदार निभाया था यानी वह शख्स जो पैड्स बनाता है और उसको लेकर लोगों को जागरुक करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे बनाए जाते हैं फिल्मों के पोस्टर? हाउसफुल-5 में दिखाई थी यह चालाकी

थप्पड़

थप्पड़ फिल्म एक हटके टॉपिक पर थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक महिला को उसका पति पार्टी में सबके सामने थप्पड़ मार देता है। इसके बाद वह पति को छोड़ने का फैसला करती है। लोग समझाते हैं कि पहली बार हाथ उठाया, लेकिन वह कहती है थप्पड़ है, एक बार मारा, लेकिन नहीं मारना चाहिए था। फिल्म में तापसी ने इस किरदार को निभाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।