Bollywood Actress Rekha or Veteran Actress Jaya Bachchan Know who is more educated जया बच्चन या रेखा, बॉलीवुड की इन दो दिग्गज एक्ट्रेसेस में से ज्यादा पढ़ी-लिखी हिरोइन कौन है?, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

जया बच्चन या रेखा, बॉलीवुड की इन दो दिग्गज एक्ट्रेसेस में से ज्यादा पढ़ी-लिखी हिरोइन कौन है?

Rekha vs Jaya Bachchan: जया बच्चन और रेखा के बारे में तो आप सबकुछ जानते हैं। उन्होंने कौन कौन-सी फिल्में की हैं, दोनों के बीच क्या विवाद रहा है…सबकुछ। लेकिन क्या आपको पता है कि दोनों में से ज्यादा पढ़ाई किसने की है?

Tue, 13 Jan 2026 10:44 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
जया बच्चन या रेखा, बॉलीवुड की इन दो दिग्गज एक्ट्रेसेस में से ज्यादा पढ़ी-लिखी हिरोइन कौन है?

जया बच्चन और रेखा, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेसेस हैं। एक समय था जब ये दोनों बेस्टफ्रेंड हुआ करती थीं। रेखा प्यार से जया को दीदीभाई बुलाती थीं और उनके घर भी जाती थीं, लेकिन फिर अमिताभ बच्चन की एंट्री हुई और चीजें बदल गईं। रेखा, जया और अमिताभ के विवाद के बारे में तो आप सब जानते हैं इसलिए हम डिटेल्स में नहीं जाएंगे। हालांकि, एक बात आप नहीं जानते हैं। वो ये कि जया और रेखा में से ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है। आइए बताते हैं।

कितनी पढ़ी-लिखी हैं जया बच्चन?

जया बच्चन (जया भादुड़ी) ग्रेजुएट हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूलिंग सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल से पूरी की थी। इस दौरान उन्हें बेस्ट ऑल इंडिया एन.सी.सी. से सम्मानित भी किया गया था। फिर उन्होंने इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII), पुणे से आर्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया।

जया बच्चन

जया बच्चन का परिवार

फिल्मों में सक्सेस हासिल करने के बाद उन्होंने 3 जून 1973 को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन से शादी की। इनके दो बच्चे हैं: श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन। श्वेता की शादी राज कपूर के पोते और इंडस्ट्रियलिस्ट निखिल नंदा से हुई है। वहीं अभिषेक की शादी मिस वर्ल्ड 1994 और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से हुई है।

रेखा और जया बच्चन

रेखा के बारे में जानिए

रेखा का जन्म 10 फरवरी 1954 को चेन्नई में हुआ था। रेखा के परिवार ने उनका चर्च पार्क कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन करवाया था, लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और उनकी पढ़ाई-लिखाई शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। फिर उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर तेलुगू फिल्म ‘रंगुला रतनाम’ में काम करने का मौका मिला। घर के हालात देख उन्होंने फिल्मी दुनिया में ही अपना करियर बनाने का इरादा किया और फिर फिल्म ‘सावन भादो’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुपमा की रुपाली गांगुली या क्योंकि… की स्मृति ईरानी, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?
ये भी पढ़ें:रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।