‘द एपिक’ ने ‘बाहुबली 1’ के फर्स्ट डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे, कमाए इतने करोड़
Baahubali The Epic Day 1 Collection: प्रभास की फिल्म बाहुबली द एपिक 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिएक्शन मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी की कमाई।

एस एस राजामौली की बाहुबली द एपिक बीते दिन यानी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बाहुबली द एपिक बाहुबली 1 और बाहुबली 2 का मिलाकर एक री-एडिटेड वर्जन है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। बाहुबली द एपिक के फर्स्ट डे कलेक्शन ने बाहुबली 1 के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
बाहुबली द एपिक के पहले दिन की कमाई
बाहुबली द एपिक देशभर में 31 अक्टूबर को रिलीज हुई। हालांकि, भारत के कुछ हिस्सों में फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। sacnilk.com की मानें तो तेलुगू भाषा में फिल्म कुछ हिस्सों में 30 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। 30 अक्टूबर को फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की है। वहीं, 31 अक्टूबर यानी पहले दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अबतक 10.4 करोड़ की कमाई की है।
बाहुबली 1 और बाहुबली 2 के पहले दिन की कमाई
बाहुबली 1 की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 5.15 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बाहुबली 2 ने पहले दिन 121 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह बाहुबली द एपिक ने बाहुबली पार्ट 1 के पहले दिन के कलेक्शन से ज्यादा कमाई की है।
बाहुबली द एपिक की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट का है। फिल्म बाहुबली 1 और बाहुबली 2 को मिलाकर बनाई गई है। यह फिल्म 2डी, 4डीएक्स, आईस, आईमैक्स 2डी, डॉल्बी सिनेमा 2डी में रिलीज हुई है। इस फिल्म को तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन