आयुष्मान खुराना बोले दिवाली पर सिर्फ सुपरस्टार्स को देखना चाहते हैं, थम्मा ने इस गलतफहमी खत्म कर दी
आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म थामा से धमाल मचा दिया है। एक्टर ने अब बताया कि कैसे थामा को मिल रिस्पॉन्स से लोगों की कई गलतफहमी टूट गई है।

आयुष्मान खान की फिल्म थामा रिलीज हो गई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो आयुष्मान की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ कमाए। उनका यह मानना है कि उनके करियर की बेस्ट ओपनिंग न केवल उनकी जर्नी के लिए मान्यता है बल्कि यह उन मिथकों को भी दूर करती है कि दर्शक केवल दिवाली जैसे त्योहारों पर सीक्वल या सुपरस्टार फिल्में ही देखना चाहते हैं।
थामा को मिल रहे रिस्पॉन्स पर बोले
थामा को मिल रहे प्यार पर आयुष्मान ने कहा, ‘मैं एक एंटरटेनर हूं तो मुझे अच्छा लग रहा है जो थामा को प्यार मिल रहा है। जब मेरे विजनरी प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने मुझे बताया था कि थामा दिवाली पर रिलीज हो रही है। मैं काफी समय से चाहता था कि मेरे करियर में ऐसा हो।’
कई धारणाओं को तोड़ा
आयुष्मान ने आगे कहा, ‘फर्स्ट डे को जो प्यार मिल रहा है मुझे इसने कई मिथ को तोड़ दिए हैं कि लोग सिर्फ सीक्वल देखना चाहते हैं और रीमेक या फिर बड़े सुपरस्टार की फिल्म को दिवाली पर देखना चाहते हैं। हम थामा के साथ बड़ा कमा रहे हैं इससे पता चलता है कि लोग अच्छा कंटेंट चाहते हैं।’
इस फीलिंग को जी रहा हूं
आयुष्मान ने कहा, ‘दर्शक अपने परिवार को लेकर आ रहे हैं मेरी फिल्म देखने के लिए वो भी त्योहार के समय। हर एक्टर इसे फील करना चाहता है। दिवाली पर अपनी फिल्म की बड़ी ओपनिंग चाहते हैं। मैं खुश हूं कि मैं इस फीलिंग को जी रहा हूं।’
थामा के बारे में बता दें कि इसे आदित्य सरपोटदर ने डायरेक्टर किया है और दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन