Asha Bhosle sings her famous ghazal Dil Cheez Kya Hai from Umrao Jaan Re Release Premiere Video Viral 'उमराव जान' की री-रिलीज पर आशा भोसले ने गाया 'दिल चीज क्या है' गाना, रेखा ने सिंगर पर लुटाया प्यार, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

'उमराव जान' की री-रिलीज पर आशा भोसले ने गाया 'दिल चीज क्या है' गाना, रेखा ने सिंगर पर लुटाया प्यार

रेखा के 1981 की फिल्म में आई फिल्म के आइकॉनिक लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इवेंट का एक वीडियो ऐसा है, जो आपका दिल जीत लेगा।

Fri, 27 June 2025 10:46 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share
'उमराव जान' की री-रिलीज पर आशा भोसले ने गाया 'दिल चीज क्या है' गाना, रेखा ने सिंगर पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा की आइकॉनिक फिल्म उमराव जान की स्क्रीनिंग गुरुवार को मुंबई में रखी गई। उमराव जान के मेकर्स ने फिल्म के दोबारा रिलीज से पहले मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी,जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। वहीं, रेखा के 1981 की फिल्म में आई फिल्म के आइकॉनिक लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन इवेंट का एक वीडियो ऐसा है, जो आपका दिल जीत लेगा।

आशा भोसले ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू

उमराव जान की स्क्रीनिंग पर महान गायिका आशा भोसले भी पहुंची। आशा ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दी। इस दौरान मंच पर आशा भोसले ने उमराव जान फिल्म का क्लासिकल गाना "दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए" गाया। आशा भोसले की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी मंत्रमुग्ध हो गए। इस गाने को सुनते ही रेखा ने उन्हें अपने गला लिया और बार-बार उनके गाल को चूमती दिखीं। दोनों के बीच का ये प्यार भरा बॉन्ड इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है। इस वीडियो पर फैंस भी दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि आशा भोसले ने इस फिल्म के अपने गानों के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।

उमराव जान के लुक को किया रीक्रिएट

लुक की बात करें तो उमराव जान की स्क्रीनिंग पर रेखा ने उमराव जान के लुक को रीक्रिएट किया। रेखा ने सफेद और गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, साथ में भारी ज्वेलरी और शानदार मेकअप। उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रेखा अपने लुक के साथ ही अपने डांस को लेकर भी छाई हुई हैं। स्क्रीनिंग के दौरान रेखा ने क्लासिक फिल्म के अपने मशहूर डांस स्टेप्स भी किए। स्क्रीनिंग पर अनिल कपूर, तब्बू, जॉनी लीवर, एआर रहमान जैसे सितारे पहुंचे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।