Aruna Irani reveals she was diagnosed with breast cancer twice कैंसर हुआ, काम कर रही थी इसलिए कीमोथेरेपी नहीं ली, 2020 में फिर से कैंसर हो गया- अरुणा ईरानी, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कैंसर हुआ, काम कर रही थी इसलिए कीमोथेरेपी नहीं ली, 2020 में फिर से कैंसर हो गया- अरुणा ईरानी

Aruna Irani Health: अरुणा ईरानी ने दो बार ब्रेस्ट कैंसर, डायबिटीज और किडनी फेल होने जैसी मुश्किलें झेली, लेकिन हिम्मत से सबका सामना किया और आज भी फिट और एक्टिव हैं।

Mon, 16 June 2025 09:48 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
कैंसर हुआ, काम कर रही थी इसलिए कीमोथेरेपी नहीं ली, 2020 में फिर से कैंसर हो गया- अरुणा ईरानी

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा अरुणा ईरानी आज करीब 80 साल की उम्र में भी उतनी ही फिट और एक्टिव हैं, जितनी अपने करियर के शुरुआती दिनों में थीं। 500 से ज्यादा फिल्मों और ढेरों टीवी शोज में काम कर चुकीं अरुणा ईरानी ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें शेयर कीं।

अरुणा ने लेहरेन रेट्रो को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें दो बार ब्रेस्ट कैंसर हुआ। पहली बार जब उन्हें कैंसर का पता चला, तो वो शूटिंग कर रही थीं। उन्हें अचानक लगा कि कुछ सही नहीं है। डॉक्टर ने पहले तो इसे मामूली गांठ बताया, लेकिन अरुणा ने रिस्क नहीं लिया और तुरंत उसे निकलवा दिया। डॉक्टर ने उन्हें कीमोथेरेपी लेने की सलाह दी, लेकिन बाल झड़ने और स्किन खराब होने के डर से उन्होंने मना कर दिया। अरुणा ने कहा, “डॉक्टर ने कहा कि दवा लेनी होगी, तो मैंने वही चुना क्योंकि मैं काम कर रही थी। सोचिए, अगर बाल झड़ जाते तो शूटिंग कैसे करती?”

लेकिन कैंसर ने फिर से दस्तक दी, और इस बार मार्च 2020 में, जब कोविड शुरू ही हुआ था। अरुणा मानती हैं कि पहली बार कीमोथेरेपी न लेने की गलती उन्हीं की थी। इस बार उन्होंने कीमोथेरेपी ली और कहा कि अब इलाज पहले से बेहतर है, बाल थोड़े झड़ते हैं लेकिन जल्दी वापस भी आ जाते हैं।

इतना ही नहीं, अरुणा को 60 साल की उम्र में डायबिटीज भी हो गई थी और एक बार तो डॉक्टरों ने यहां तक कह दिया कि उनकी दोनों किडनी फेल हो गई हैं। हालांकि, उन्होंने किसी तरह की सर्जरी नहीं कराई और आज बिल्कुल फिट हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।