'नैनोशिप' पर क्या बोले अर्जुन रामपाल, कहा- GenZ को अब अपनी डिक्शनरी निकाल देनी चाहिए
अर्जुन रामपाल ने कहा, 'लेकिन उस रिलेशनशिप में होता क्या है? हालांकि मुझे यह अच्छा लगता है कि वो हर चीज को एक नाम देते हैं लेकिन..'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने ISI अधिकारी मेजर इकबाल का किरदार निभाया है। अर्जुन रामपाल ने बिना शादी किए ही अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रहने का फैसला किया था और दोनों 6 साल से साथ में हैं। साल 2018 से कपल एक साथ रह रहा है और हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में इस बात का ऐलान किया कि उन्होंने सगाई कर ली हैं। दोनों के 2 बेटे हैं जिनमें से एक का नाम अरिक और एक का अरिव है।
जेन जी के रिलेशनशिप पर अर्जुन
अर्जुन रामपाल से रिया चक्रवर्ती ने जब अपने पॉडकास्ट 'चैप्टर-2' में बातचीत के दौरान पूछा कि यह जेन-जी के साथ आजकल क्या हो रहा है? मैं ज्यादातर के साथ काम करती हूं और उनकी रिलेशनशिप को लेकर एक अलग ही लव लैंग्वेज और आइडियॉलजी है। अब एक मिनट रिलेशनशिप भी आ गई है। रिया चक्रवर्ती ने कहा- उसके लिए एक टर्म है 'नैनोशिप'। अगर कोई रिलेशनशिप 10 मिनट या कुछ मिनट तक रहता है तो उसे नैनोशिप कहते हैं।
अर्जुन रामपाल को पसंद है यह बात
अर्जुन रामपाल ने इस सवाल के जवाब में कहा, "लेकिन उस रिलेशनशिप में होता क्या है? हालांकि मुझे यह अच्छा लगता है कि वो हर चीज को एक नाम देते हैं। जैसे आप देखिए उन्होंने हर चीज को एक नाम दिया हुआ है। तो इसमें शायद ऐसा होता होगा कि आप 10 मिनट के लिए रिश्ते में हैं और फिर बात खत्म। एक छोटा सिचुएशनशिप नैनोशिप होगा। एक ऐसी पीढ़ी जिसे लेबल्स दिए जाने से नफरत है, उन्होंने हर चीज को ढेरों नाम दे रखे हैं।
"उन्हें खुद की डिक्शनरी निकाल देनी चाहिए"
अर्जुन रामपाल ने कहा, "मुझे लगता है कि अब उन्हें खुद की एक डिक्शनरी निकाल देनी चाहिए।" अर्जुन रामपाल ने जेन-जी के साथ काम करने के अपने तजुर्बे के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा- उनके साथ काम करने में ऐसा है कि उन्हें हसल करना पसंद नहीं। जैसे हम लोग 20-20 घंटे काम करते हैं। अगर मुझे कोई टास्क दिया जाए तो उसे पूरा किए बगैर मुझे नींद नहीं आएगी। उनका ऐसा रहता है कि मैंने वो काम छोड़ दिया। हालांकि वो अच्छा था, लेकिन हिंदी में जॉब को नौकरी कहते हैं, तो आप नौकर हुए। आप समझ रहे हैं ना। तो वो चीजों को इस तरह रखते हैं।"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन