आर्यमन ने 13 साल की उम्र में झेला डिप्रेशन, अर्चना पूरन सिंह बोलीं- ‘1 साल तक कमरे से नहीं…’
अर्चना पूरन सिंह ने अपने बेटे आर्यमन के साथ खास बातचीत में उस वक्त को याद किया जब आर्यमन 1 साल तक अपने कमरे से नहीं निकले थे। उन्होंने बताया कि 13 साल की उम्र में डिप्रेशन से गुजरे थे। उन्होंने कहा कि वो दुखी थीं क्योंकि आर्यमन दुखी थीं।

अर्चना पूरन सिंह और उनका परिवार यूट्यूब पर व्लॉग के जरिए अपनी डेली लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर करता है। हाल ही में अर्चना पूरन सिंह अपने बेटे आर्यमन के साथ खास बातचीत के लिए बैठी। इस दौरान उन्होंने उस वक्त को याद किया जब आर्यमन डिप्रेशम से जूझ रहे थे। अर्चना ने कहा कि वो उस वक्त दुखी थीं क्योंकि आर्यमन दुखी थे। उन्होंने कहा उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं निकलते थे।
आर्यमन ने झेला डिप्रेशन
अर्चना ने याद किया कि आर्यमन जब 13 साल की उम्र में लंदन में बोर्डिंग स्कूल में थे तो उनका पैर टूट गया था और उनका सपना टूट गया था। हालांकि, दोनों ने इस चीज को साफ नहीं किया कि वो किस सपने के बारे में बात कर रहे थे। अर्चना ने कहा, "मुझे पता था कि उस टूटे पैर के साथ तुम्हारा सपना भी टूट गया था। उस वक्त तुम्हारा दिल टूटा था, और उस वक्त से अबतक, तुम बहुत सी चीजों से गुजरे हो। लोगों को इस बारे में नहीं पता है। वो आपको हंसते और मजे करते देखते हैं, पर तुमने उस कॉमेडी के पीछे का दर्द देखा है।" अर्चना ने कहा, “उस वक्त तुमने अंधेरा देखा था, मैंने तुम्हारी आंखों से खुशी और जीवन जाते देखा। तुम्हें उस वक्त डिप्रेशन और एंग्जाइटी थी।”
आर्यमन बोले- मेरे लिए वो कठिन समय था
आर्यमन ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “लोगों को लगता है कि जब आपके पास पैसा, घर और परिवार होता है तो ये असली समस्या नहीं होती है। लोगों को लगता है कि ये समस्या असली नहीं है, और हां बहुत से लोगों का जीवन मेरे जीवन से कठिन होगा, लेकिन मेरे लिए वो कठिन समय था।”
1 साल तक कमरे से नहीं निकले थे आर्यमन
अर्चना ने बताया कि उस दौरान आर्यमन 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं आए थे। उन्होंने कहा, " उस वक्त तुम कमरे में बैठे रहते थे, और मैं दिनों की बात नहीं कर रही, आप महीनों और यहां तक की एक साल तक कमरे में थे और तुम्हे नहीं लगता था कि तुम कमरे से निकल सकते हो। मुझे लगता था कि तुम उस अंधेरे से नहीं निकल पाओगे। लेकिन वो एक साल, मैंने तुम्हारे हवाले कर दिया था, और मैंने सुनिश्चित किया कि तुम इससे बाहर निकल आओ। मैं भी उतना ही दुखी था जितना तुम थे"
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन