Ananya Panday sister Rysa Janhvi Kapoor rumoured bf Shikhar Pahariya liked post taking dig at Kartik Aaryan अनन्या पांडे की बहन और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने लाइक की कार्तिक आर्यन को ट्रोल करने वाली रील, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

अनन्या पांडे की बहन और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने लाइक की कार्तिक आर्यन को ट्रोल करने वाली रील

कार्तिक आर्यन अक्सर अपने रिलेशनशिप और डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक स्कूल स्टूडेंट के साथ नाम जुड़ने और फिर अनन्या व जाह्नवी के करीबियों द्वारा उनके खिलाफ पोस्ट की गई रील को लाइक करने से विवाद बढ़ गया है।

Thu, 8 Jan 2026 11:43 AMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
अनन्या पांडे की बहन और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड ने लाइक की कार्तिक आर्यन को ट्रोल करने वाली रील

बॉलीवुड के 'शहजादे' कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले सुनील शेट्टी ने उस पोस्ट को लाइक कर हड़कंप मच दिया जिसमें दावा किया गया है कि कार्तिक के साथ भी इंडस्ट्री में वही हो रहा है जो 'सुशांत सिंह राजपूत' के साथ हुआ था। वहीं अब अनन्या पांडे की बहन रायसा पांडे और जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने कार्तिक आर्यन को ट्रोल करने वाले एक पोस्ट को लाइक कर दिया है।

क्या है मामला?

दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन का नाम यूके (UK) में रहने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट के साथ जोड़ा गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर कार्तिक और उस स्टूडेंट की फोटो शेयर कर यह दावा किया गया कि दोनों एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। यूजर्स ने सबूत के तौर पर फोटो में दिख रहे सेम बीच बेड, समुद्र के नजारे और तौलिए की ओर इशारा किया था। हालांकि, इन अफवाहों के उड़ने के कुछ ही देर बाद उस स्टूडेंट ने खुद सामने आकर सफाई दे दी कि वह कार्तिक को डेट नहीं कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कार्तिक को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।

कौन-सी पोस्ट को किया लाइक?

इस बढ़ते विवाद के बीच, अनन्या पांडे की बहन रायसा पांडे ने कार्तिक पर तंज कसने वाली पोस्ट लाइक की है। इस पोस्ट में कार्तिक की एक क्लोज-अप फोटो के साथ तंज कसते हुए लिखा गया है— "दोस्तों, मुझे लगता है कि कार्तिक आर्यन इस बात पर केस स्टडी कर रहे थे कि 'जेन-जी' (Gen Z) लड़कियां आखिर कैसे बिहेव करती हैं।" सिर्फ रायसा ही नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने भी ऐसी ही एक पोस्ट लाइक की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।