अपने किरदार को मारना चाहते थे अमिताभ बच्चन, खुद को कमरे में बंद कर डायरेक्टर से कर दी थी ये अजीब डिमांड
बॉलीवुड की इस सुपरहिट फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन अमिताभ ने खुद को बंद कर लिया था। अमिताभ बच्चन मरना चाहते थे। लेकिन डायरेक्टर ने उनकी एक बात नहीं मानी और उन्हें वो किरदार निभाना पड़ा।

अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने साथ में आनंद जैसी फिल्म में साथ काम किया है। ये वो दौर रहा जब राजेश खन्ना इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे और अमिताभ अपना करियर बना रहे थे, उन्हें उस समय का फ्लॉप एक्टर माना जाता था क्योंकि जंजीर रिलीज से पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं। उसी समय में ऋषिकेश मुखर्जी ने अमिताभ और राजेश खन्ना को लेकर फिल्म नमक हराम बनाने का एलान किया। दोनों एक्टर्स के सामने फिल्म के दोनों हीरो में से चुनने के लिए कहा गया। राजेश खन्ना स्टार थे तो उन्होंने वो किरदार लिया जो अंत में मर जाता है। लेकिन असल में अमिताभ चाहते थे कि उनका किरदार मर जाए।
अमिताभ बच्चन अपने किरदार को मारना चाहते थे
ये बात 70 के दशक की है। आनंद के बाद ऋषिकेश मुखर्जी राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को लेकर फिल्म नमक हराम बना रहे थे। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले डायरेक्टर ने दोनों एक्टर को बुलाया और कहानी सुनाते हुए उनसे पूछा कि लीड किरदारों में से कौन क्या रोल निभाना चाहता है। राजेश खन्ना स्टार थे तो पहले उन्होंने अपना रोल चुन लिया। उस समय फिल्मों में जो एक्टर मरता था वो स्टार और सही माना जाता था। उस किरदार से ऑडियंस की भावनाएं जुड़ जाती थीं। ऐसे में अमिताभ बच्चन को दूसरा किरदार मिला। उस समय अमिताभ को दिक्कत नहीं हुई थी।

खुद को कर लिया बंद
लेकिन जब फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था तो उस दिन अमिताभ समय से पहले सेट पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि राजेश खन्ना की बड़ी सी तस्वीर पर माला चढ़ी हुई देखी। उन्होंने खुद को अपने मेकअप रूम में बंद कर लिया। कुछ घंटे बाद जब ऋषिकेश मुखर्जी आए और उन्होंने जब अमिताभ को शॉट के लिए बुलाया। असिस्टेंट ने बताया कि अमिताभ अपने मेकअप रूम का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। दरअसल, अमिताभ को दुख था कि फिल्म में उनका किरदार क्यों नहीं मर रहा है। अमिताभ को लगा कि वो शूटिंग के अंत में डायरेक्टर ऋषिकेश को मना लेंगे लेकिन असल में ऐसा हुआ नन्हीं।
पसंद किया गया किरदार
अमिताभ ने जब किसी के कहने पर भी मेकअप रूम का दरवाजा नहीं खोला तो खुद ऋषिकेश उन्हें बुलाने पहुंच गए। उन्होंने दरवाजे पर जोर से हाथ मारा और कहा, ‘अमित क्या हुआ?’ एक्टर ने राजेश खन्ना की माला चढ़ी फोटो का जिक्र किया।।तब ऋषिकेश मुखर्जी ने कहा, ‘क्या मतलब है तुम्हारा? तुमको पहले ही बोला था ना? तुमने ही तो ये रोल चुना है। अब तुम पीछे नहीं हट सकते। नहीं तो मैं राजेश की फोटो हटा दूंगा और इस फिल्म को बंद कर दूंगा।’ ऋषिकेश की बात सुनकर अमिताभ ने दरवाजा खोला और फिल्म की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में राजेश खन्ना से ज्यादा अमिताभ के काम को पसंद किया गया था। ( ये किस्सा एक्टर असरानी ने अपने एक इंटरव्यू में सुनाया था।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन