Amaal Mallik Breaks Silence On Sachet Parampara Allegations Says Talk To Me Do Court Case सचेत और परंपरा के आरोपों पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोर्ट जाओ अगर..., Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सचेत और परंपरा के आरोपों पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोर्ट जाओ अगर...

अमाल मलिक को लेकर सचेत टंडन और परंपरा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने अमाल पर गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उन्होंने बेख्याली गाने को लेकर झूठे दावे किए हैं।

Sat, 13 Dec 2025 07:48 AMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
सचेत और परंपरा के आरोपों पर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कोर्ट जाओ अगर...

अमाल मलिक पर सिंगर सचेत टंडन और परंपरा ने आरोप लगाए थे कि बिग बॉस कंटेस्टेंट ने बेख्याली गाने को लेकर झूठे दावे किए हैं कि उन्होंने उनके गाने को लिया है। इतना ही नहीं दोनों सिंगर ने अमाल से माफी की डिमांड भी की थी। अब अमाल ने इस पर अपनी बात रखी है और कहा कि किसी को कोर्ट जाना है तो वो जाए।

क्या बोले अमाल

अमाल ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा, ‘मुझे गोली भी मार दो, लेकिन सच कहूंगा। अगर कोई इंडस्ट्री में मेरी छवि खराब करना चाहता है, जो कि वे करते ही हैं, अगर कोई इंटरव्यूज में कहेगा कि उसने भी रिमिक्स किया तो किया। कैसे किया वो भी आप देखो।’

अमाल ने आगे कहा, ‘किसी का क्रेडिट खाया? नहीं, कभी बोला कि ये गाना मेरा है या बोला कि रीक्रिएट नहीं किया? लोग अपने नाम दूसरे गानों में जोड़ देते हैं और बोलते हैं मैंने बनाया। मैंने ऐसा कभी नहीं किया।’

क्या कभी किसी ऐसे कम्पोजर ने, जिसके गाने को मैंने रीक्रिएट किया है, यह कहा कि उसने मेरे गाने को खराब कर दिया है? कभी नहीं। आप खुद जाकर देखलो क्या हुआ है पहले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमाल मलिक ने ‘बिग बॉस 19’ में बोला था ये बड़ा झूठ, शो के खत्म होने के बाद दी सफाई

कोर्ट केस करो अगर…

अमाल ने आगे कहा, ‘वो लोग कभी मेरे मुंह पर नहीं बोलते क्योंकि आधे लोग मुझसे डरते हैं और यही सच है। वे लोग मेरे पास आकर मुझसे बात भी नहीं करेंगे। वे इंस्टाग्राम पर कहेंगे और कोई कोर्ट केस नहीं करेंगे। अगर किसी को दिक्कत है तो कोर्ट जाओ सीधा। करो मानहानि का केस अगर आपको लगता है मैंने आपका म्यूजिक कॉपी किया है।’

दरअसल, सचेत और परंपरा ने कहा था कि अमाल का दावा है कि उन्होंने यह गाना बनाया था, लेकिन ऐसा नहीं है और हमने शाहिद कपूर और कबीर सिंह की टीम के सामने इस गाने को बनाया था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि अमाल माफी मांगे, नहीं तो वे कोर्ट जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।