Alleged Accused Shariful Islam Shehzad in Saif Ali Khan attack case remanded to police custody till 29 January सैफ अली खान अटैक केस के आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, जज ने शहजाद को 5 दिन की हिरासत में भेजा, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

सैफ अली खान अटैक केस के आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, जज ने शहजाद को 5 दिन की हिरासत में भेजा

  • सैफ अली खान अटैक केस में गिरफ्तार हुए आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब वह 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रहेगा।

Fri, 24 Jan 2025 01:27 PMVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share
सैफ अली खान अटैक केस के आरोपी को कोर्ट में किया गया पेश, जज ने शहजाद को 5 दिन की हिरासत में भेजा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले मामले में अपडेट आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने हथियार और कपड़े बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने ये भी बताया कि उन्होंने सारे सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शहजाद को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब शहजाद 29 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में ही रहेगा।

आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता संदीप शेरखाने ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “जांच के नजरिए से आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने की जरूरत नहीं थी। हमने कोर्ट में इसका विरोध किया था। हमने जज से कहा था कि आरोपी से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में आरोपी को हिरासत में लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि, पुलिस ने जज से कहा कि मामला बहुत प्रचारित है इसलिए अदालत ने शहजाद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।”

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।