कजरारे गाने पर कम पैसे मिले तो भड़क गई थीं अलीशा चिनॉय, बोलीं- चेक आया तो…
बॉलीवुड के चार्टबस्टर्स बजाए जाएं तो उनमें बंटी और बबली फिल्म का गाना कजरारे जरूर शामिल होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने की सिंगर अलीशा चिनॉय को कितने कम रुपये दिए गए थे।

बंटी और बबली का गाना 'कजरारे' आज भी बॉलीवुड डीजे नाइट्स में धूम मचाता है। इस गाने को अलीशा चिनॉय ने गाया था और ऐश्वर्या पर उनकी आवाज काफी सूट भी की। गाने से जुड़ी एक कॉन्ट्रोवर्सी भी सुर्खियों में रह चुकी है जिसमें अलीशा और यशराज के बीच झगड़े की बात सामने आई थी। खबरें थीं कि वाईआरएफ ने इस गाने के बदले अलीशा को काफी कम पैसे दिए थे जो उन्होंने वापस कर दिए थे। इस मामले पर अलीशा ने एक रीसेंट इंटरव्यू में बात की है।
सिंगर की नहीं है वैल्यू?
अलीशा चिनॉय जूम से बात कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कजरारे गाने पर यशराज के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर भी बात की। अलीशा बोलीं, 'मेरे सफल होने के बाद भी उन लोगों ने मुझे कम पैसे दिए थे। कजरारे पर बहुत बवाल हुआ था क्योंकि मैं बहुत-बहुत नाराज थी। दरअसल मैं हर्ट और अपसेट थी। मुझे लग रहा था कि क्या एक सिंगर की उनके लिए कोई वैल्यू नहीं थी। मैं तब बड़ा नाम थी। मेरे पास मेड इन इंडिया गाना था। मैं घर पर बैठी थी। मैं गाना गाना ही नहीं चाहती थी क्योंकि अहसान (शंकर, अहसान, लॉय वाले) ने मुझे कॉल किया था तो मैंने कहा कि गाना जरूर करूंगी।'
लौटा दिया था चेक
पहले भी खबरें आ चुकी हैं कि अलीशा को कजरारे गाने के लिए 15 हजार रुपये मिले थे। उन्होंने कहा कि चेक देखकर वह दंग रह गई थीं क्योंकि YRF जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस से उन्हें इतने कम पैसों की उम्मीद नहीं थी। अलीशा बोलीं, 'मुझे ये पता था कि यशराज हैं तो मैंने सोचा चलो ठीक है। जब चेक आया तो मुझे लगा, 'हेलो?' मैंने चेक नहीं लिया। वे लोग बार-बार भेजते रहे। यही था। उस वक्त मैं थोड़ी छोटी भी थी और सच कहूं तो इतनी पॉलिटिकली करेक्ट नहीं थी। मुझे जो लगा वो मुंह पर बोल दिया और भड़ास निकाल दी। यही गड़बड़ हो गया।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन