आलिया भट्ट ने दिया रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का रिव्यू, कहा- आपने ना सिर्फ…
आलिया भट्ट ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ना सिर्फ धुरंधर की तारीफ की है बल्कि दूसरे पार्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी शेयर की है।

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है और रिलीज के 1 महीने के बाद भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब रणवीर की दोस्त और को-एक्टर रहीं आलिया भट्ट ने उनकी फिल्म को अपना रिव्यू किया है। आलिया ने कहा कि उन्हें धुरंधर 2 से भी काफी उम्मीद है।
दूसरा पार्ट को लेकर आलिया क्या बोलीं
आलिया के प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन प्रोडक्शन्स के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट हुआ है जिसमें लिखा है, ‘ये आज के समय की आवाज है। ये आज के भारत की च्वाइस है। ये हमारे इतिहास के एक चैप्टर पर बनी फिल्म है और अब ये भारत के सिनेमा के इतिहास का पहला चैप्टर है। चियर्स टू धुरंधर और 3 चियर्स पूरी टीम के लिए। आपने ना सिर्फ लहरें बनाईं बल्कि थिएटर्स में तूफान ला दिया है। अगर पहले पार्ट ने इतना धमाल मचा दिया है ठंग में तो सोचें वसंत में दूसरा पार्ट क्या करेगा।’
इसी पोस्ट को शेयर कर आलिया ने लिखा, 'मूवी मैजिक।'
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 788.14 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1228 करोड़ की कमाई कर ली है।
रणवीर और आलिया की अपकमिंग फिल्में
रणवीर के बारे में बता दें कि वह अब धुरंधर 2 में नजर आएंगे। धुरंधर 2 अब 19 मार्च को रिलीज होगी। रणवीर डॉन 3 में भी नजर आने वाले थे, लेकिन कुछ समय पहले रिपोर्ट आई कि वह अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।
वहीं आलिया के बारे में बता दें कि वह अब संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे। इसके अलावा वह अल्फा में भी दिखेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन