akshay kumar praised ranveer singh dhurandhar, called it an adult film read धुरंधर एक एडल्ट फिल्म है…अक्षय कुमार ने की रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ, बोले -मैंने देखी है, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

धुरंधर एक एडल्ट फिल्म है…अक्षय कुमार ने की रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ, बोले -मैंने देखी है

अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखने के बाद उसे एक एडल्ट फिल्म बताया है। एक्टर ने कहा कि धुरंधर शानदार फिल्म है। अक्षय ने अपनी फिल्म भूत बंगला के बारे में भी बात की। फिल्म अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।

Tue, 24 March 2026 08:08 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
धुरंधर एक एडल्ट फिल्म है…अक्षय कुमार ने की रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ, बोले -मैंने देखी है

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 धूम मचा रही है। फिल्म देखने वाले सेलेब्रिटी ने इसे खास बताय है। साउथ एक्टर्स रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, विजय देवराकोंडा, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू ने फिल्म की तारीफ की है। बॉलीवुड से भी फिल्म को अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना के बाद अब अक्षय कुमार ने भी फिल्म को शानदार बताया है। हालांकि, एक्टर ने पहले पार्ट को ही देखा है। अक्षय ने धुरंधर को एक एडल्ट फिल्म बताया, जबकि अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला को बच्चों के लिए बनाई गई फिल्म कहा।

धुरंधर को बताया एडल्ट फिल्म

धुरंधर के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने पीटीआई से कहा कि यहां अलग तरह की फिल्में बन रही हैं। धुरंधर एक शानदार फिल्म है, मैंने देखी है। भूत बंगला एक अलग फिल्म है। धुरंधर एक एडल्ट फिल्म है। भूत बंगला बच्चों और परिवार के लिए। जब हम ये फिल्म बना रहे थे तो हमने किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं किया। हमने कहानी पर ध्यान दिया कि वो सही है या नहीं। हमने कभी ट्रेंड के बारे में नहीं सोचा।

akshay kumar

प्रियदर्शन के साथ जमी जोड़ी

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन करीब एक दशक बाद भूत बंगला से वापसी कर रहे हैं। दोनों ने पहले हेरा फेरी, गरम मसाला, भूल भुलैया जैसी फिल्मों में काम किया है। अक्षय ने बताया कि उन्होंने भूत बंगला और हैवान की शूटिंग खत्म कर ली है। हम ऐसा ही करते आए हैं। एक फिल्म के बाद एक फिल्म करते हैं। हम दोनों ने जितनी भी फिल्म की हैं वो सभी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली हैं।

भूत बंगला और हैवान की रिलीज डेट

बता दें, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में तबू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म खास है। जो 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म पर धुरंधर 2 के क्रेज का असर नहीं दिखे। इसके बाद अक्षय की हैवान भी आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय के साथ सैफ अली खान नजर आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि हैवान अगस्त में दस्तक देगी। दोनों फिल्में अक्षय के करियर के लिए खास होने वाली हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।