अक्षय कुमार ने नहीं पढ़ी कभी कोई किताब, बोले- जिंदगी में आज तक मैंने...
अक्षय कुमार इन दिनों शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आ रहे हैं। इसी शो के दौरान अक्षय ने खुलासा किया कि उन्होंने लाइफ में कभी कोई किताब नहीं पढ़ी है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के पॉपुलर और हिट एक्टर्स में से एक हैं। अक्षय ने अपने करियर में काफी सक्सेस पाई है। अब इन दिनों वह शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में नजर आ रहे हैं जिसे वह होस्ट कर रहे हैं। इसी शो के दौरान अक्षय ने अब बताया कि उन्होंने लाइफ में एक भी किताब नहीं पढ़ी है।
मैंने किताब नहीं पढ़ी, सिर्फ चेहरे पढ़े हैं
अक्षय ने कहा, ‘आपको पता है मैंने जिंदगी में आज तक एक भी किताब नहीं पढ़ी है। मैंने चेहरे पढ़े हैं। सच बताऊं, मेरी वाइफ राइटर हैं और मुझे लगता है वो दिन में एक किताब जरूर पढ़ती हैं। बाय गॉड...मैंने एक भी किताब नहीं पढ़ी। मैंने सिर्फ चेहरे पढ़े हैं। सच कहता हूं, चेहरे से बढ़िया किताब कोई नहीं होती।’
दरअसल, होता क्या है कि एक कंटेस्टेंट आता है यश। यश एक मरीन इंजीनियर है। यश बताते हैं कि वह काफी समय से कार्टून स्क्रिप्ट्स लिख रहे हैं और मुंबई इंडियन्स के लिए एंकरिंग भी की है। उन्होंने रोहित शेट्टी की गोलमाल, लिटल सिंघम और सिंबा के लिए भी लिखे हैं। वह मस्ती करते हुए बोलते हैं कि आशा है कि अब वह सूर्यवंशी के लिए भी लिखेंगे।
अक्षय फिर बोलते हैं कि तो बेसिकली आप राइटर हैं। इसके बाद ही अक्षय फिर बताते हैं कि उन्होंने कभी किताब नहीं पढ़ी है।
अक्षय की फिल्में
अक्षय की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी लीड रोल में थे। अब उनकी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। वह भूत बंगला, वेलकम टू द जंगल और हैवान में नजर आए थे। भूत बंगला में अक्षय के साथ तब्बू, परेश रावल लीड रोल में हैं। वहीं वेलकम टू द जंगल में लंबी कास्ट है जिसमें अक्षय के साथ रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर समेत और भी कई हैं।
सैफ और अक्षय की साथ में फिल्में
वहीं हैवान में अक्षय और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। सैफ और अक्षय कई साल बाद साथ में काम करने वाले हैं। दोनों इससे पहले कीमत, तू चोर मैं सिपाही, आरजू, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, टशन में भी काम कर चुके हैं।
वहीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल की बात करें तो उन्होंने अब फिल्मों से दूरी बना ली है। वह अब ऑथर हैं और बतौर राइटर भी काम करती हैं।
कुछ समय पहले उनका शो आया था टू मच विद ट्विंकल एंड काजल जिसमें दोनों एक्ट्रेस होस्ट थीं और उनके शो में सेलेब्स आते थे। इस शो के हर एपिसोड्स को काफी पसंद किय गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन