ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के तलाक पर बोले प्रह्लाद कक्कड़, वह घर की बहू हैं, मुझे उनकी चिंताएं पता हैं
प्रह्लाद कक्कड़ ऐश्वर्या राय की मां वाली बिल्डिंग में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि जब उनकी और अभिषेक की तलाक की खबरें आ रही थीं तो उस वक्त ऐश्वर्या वहां क्यों आती थीं।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने बीते साल खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि उनको कई मौकों पर साथ देखकर अब ये अफवाहें ठंडी पड़ चुकी हैं। इतनी गॉसिप होने के बाद भी अभिषेक और ऐश्वर्या इस मामले पर शांत रहे। अब ऐश्वर्या की मां की बिल्डिंग में रहने वाले प्रह्लाद कक्कड़ इस मामले पर बोले हैं। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या अपनी मां के पास क्यों रह रही थीं।
बीमार मां को देखने आती हैं ऐश्वर्या
प्रह्लाद कक्कड़ विकी लालवानी के यूट्यूब चैनल पर थे। उन्होंने बताया, 'मैं उनकी (वृंदा राय) बिल्डिंग में रहता हूं और जानता हूं कि बिल्डिंग में वह (ऐश्वर्या) कितना वक्त बिताती हैं। वह अपनी मां के घर आती हैं क्योंकि उनकी तबीयत नहीं ठीक है। ऐश्वर्या अपनी बेटी को स्कूल भेजने जाती हैं और फिर उसे लेने जाती हैं। इस बीच उनके पास वक्त होता है तो अपनी मां के पास आ जाती हैं। उनके साथ वक्त बिताती हैं। इसके बाद बेटी को लेकर चली जाती हैं। मैं जानता हूं कि वह अपनी मां के कितनी करीब हैं और उनकी कितनी चिंता करती हैं।'
सास और ननद से दिक्कत?
प्रह्लाद कक्कड़ से पूछा गया कि ऐश्वर्या तलाक लेने का सोच रही थीं क्योंकि उन्हें अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता से दिक्कत है। इस पर प्रह्लाद बोले, 'तो क्या हुआ? वह घर की बहू हैं और अभी भी घर चलाती हैं। मैं जानता हूं कि उन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। क्योंकि मुझे पता है कि वह वहां क्यों आती थीं। लोग बोल रहे थे कि वह शादी खत्म कर रही हैं और अपनी मां के साथ रह रही हैं। वह बस आकर उतनी देर वहां वक्त बिता रही थीं जितनी देर बेटी स्कूल में होती थी। संडे को वह नहीं आती थीं। मुझे उनकी चिंताएं पता हैं। कभी-कभी अभिषेक भी आकर उनकी मां से मिलते थे।'
मर्यादा रखती हैं ऐश्वर्या
प्रह्लाद कक्कड़ बोले, 'अगर आप नोटिस करेंगे तो ना तो अभिषेक और ना ऐश्वर्या ने इस पर कोई कमेंट नहीं दिया। देंगे भी क्यों, तुम भौंकते रहो। ऐश्वर्या ने हमेशा अपनी मर्यादा रखी और जर्नलिस्ट लोगों को इसी वजह से उनसे चिढ़ होती है।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन