actor viveck vasvani reveals that shahrukh khan all favourites things starts with letter C, cigarette, cinema शाहरुख ने दोस्त के पायजामे में गुजारी थी रात, C से शुरू होती हैं एक्टर की फेवरिट चीजे ..कॉफी, सिगरेट, चिकन, सिनेमा…, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

शाहरुख ने दोस्त के पायजामे में गुजारी थी रात, C से शुरू होती हैं एक्टर की फेवरिट चीजे ..कॉफी, सिगरेट, चिकन, सिनेमा…

बॉलीवुड एक्टर विवेक वासवानी ने हाल में बताया कि शाहरुख खान की पसंदीदा चीजे C अक्षर से शुरू होती हैं। उन्हें कॉफी, सिगरेट, चिकन, सिनेमा पसंद है। एक्टर ने ये भी बताया कि पैसे नहीं होने की वजह से शाहरुख ने उनके घर रात गुजारी थी।

Tue, 4 Nov 2025 09:10 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
शाहरुख ने दोस्त के पायजामे में गुजारी थी रात, C से शुरू होती हैं एक्टर की फेवरिट चीजे ..कॉफी, सिगरेट, चिकन, सिनेमा…

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान यारों के यार कहे जाते हैं। उन्हें जानने वाले लोग उनकी दोस्ती की तरफ करते नहीं थकते। वहीं कुछ के मुताबिक शाहरुख एक शानदार होस्ट हैं। लेकिन किंग खान से जुड़ा एक ऐसा भी किस्सा है जब शाहरुख खान के पास घर वापस जाने के पैसे नहीं थे। दोस्त के घर उनके पायजामे में रात गुजारनी पड़ी थी। इस बारे में उनके पुराने दोस्त एक्टर, राइटर विवेक वासवानी ने बात की। विवेक ने शाहरुख खान के साथ पहली मुलाकात और उनसे दोस्ती के बारे के बारे में एक अनसुना किस्सा सुनाया। साथ ही ये बताया कि शाहरुख की सबसे पसंदीदा चीजे C अक्षर से शुरू होती हैं।

शाहरुख ने उधार मांगे थे पैसे

रेडियो नशा से बातचीत में विवेक वासवानी ने बताया कि उनकी और शाहरुख की दोस्ती एक कॉफी शॉप में शुरू हुई थी, जब एक वेटर ने कहा, “एक टीवी स्टार आए हैं, और उन्हें सिगरेट चाहिए।” वहां से बात बढ़ी तो दोनों ने साथ में फिल्म देखने का प्लान बनाया। उन्होंने बताया कि जेम्स कैमरून की फिल्म ‘The Abyss’ देखते समय उनकी दोस्ती और पक्की हो गई। फिल्म के बाद शाहरुख के पास पैसे नहीं थे, तो उन्होंने विवेक से 100 रुपये मांगे। विवेक ने उन्हें लिफ्ट देने का ऑफर दिया, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म हो गया। बाद में विवेक ने उन्हें अपने घर रुकने को कहा। उन्होंने उस रात विवेक का पायजामा टीशर्ट पहनी और शाम साढ़े 6 बजे तक सोए।

पसंदीदा चीजे

विवेक ने बताया “शाहरुख शाम 6:30 बजे उठे और उन्हें लगा कि सुबह हो गई है। नहाने के लिए बोला तो वो बोले, ‘दिल्ली में सर्दियों में नहाते नहीं!’ मैंने कहा, ‘मुंबई में नहाना पड़ता है, वरना मेरी मां खाने की टेबल पर नहीं बैठने देंगी।’” विवेक ने आगे बताया, “हम चर्च स्ट्रीट गए और ऑर्डर में उनकी सभी फेवरेट डिशेज थीं बटर चिकन, तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का, कोक” और फिर उन्होंने बताया कि शाहरुख की लगभग हर पसंद ‘C’ से ही शुरू होती है चाहे वो कोला हो, कॉफ़ी, सिगरेट, चिकन, सिनेमा या फिर गौरी का सरनेम छिब्बर। तब से लेकर अभी तक विवेक और शाहरुख खान में दोस्ती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।