मंगेतर आर्यमन सेठी संग शिफ्ट हुईं योगिता बिहानी, इमोशनल होकर बोलीं- ऐसा लग रहा है…
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी अब अपने मंगेतर के साथ शिफ्ट हो गई हैं। अपना घर छोड़ते हुए योगिता बिहानी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनकी विदाई हो रही है।

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी निजी जिंदगी की अपडेट देते रहते हैं। कुछ दिनों पहले आर्यमन सेठी और उनकी मंगेतर योगिता बिहानी ने अपनी सगाई का ऐलान किया था। इसके बाद दोनों ने बताया था कि वो दोनों साथ में शिफ्ट होने जा रहे हैं। दोनों का नया घर अर्चना पूरन सिंह के बंगले से कुछ कदम की दूरी पर है। नए व्लॉग में योगिता अपना घर छोड़ती हुई इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनकी विदाई हो रही है।
इमोशनल हुईं योगिता बिहानी
योगिता और आर्यमन ने अपने नए घर का टूर पहले ही फैंस को दे दिया है। नए व्लॉग में योगिता अपना वो घर छोड़ती नजर आईं जहां वो पिछले तीन साल से रह रही थीं। व्लॉग में .योगिता इमोशनल नजर आईं और उन्होंने कहा, “ऐसा लग रहा है मेरी विदाई हो रही है।”
आर्यमन के साथ शिफ्ट हुईं योगिता
व्लॉग में नजर आया कि योगिता अपनी पैकिंग पूरी करके अपने मंगेतर के साथ घर से निकलती हैं। वो रोती हैं और कहती हैं कि उन्हें लग रहा है कि उनकी विदाई हो रही है। इसपर आर्यमन उन्हें कहते हैं, "चिंता मत करो, हम नया (घर) बना रहे हैं।" आर्यमन आगे कहते हैं कि उन्हें दुखी होना चाहिए, लेकिन वो खुश हैं क्योंकि अब योगिता पूरी तरह से उनके पास होंगी।
योगिता और आर्यमन जब बोट से उतरे तो अर्चना पूरन सिंह उन्हें पिक करने का इंतजार कर रही थीं। वो अपनी हेल्प के साथ नए घर पहुंचे। नए घर में योगिता के स्वागत के लिए आर्यमन का पूरा परिवार वहां मौजूद रहा। अर्चना योगिता से कहती हैं कि अगरक वो उनकी जगह होतीं तो बहुत इमोशनल होतीं। वो भी हुई होंगी। उन्होंने कहा जब वो नई जगह पर शिफ्ट करती थीं तो बहुत ज्यादा भावुक हो जाती थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन