aamir khan won best actor award for his this film, sunny deol left behind आमिर खान की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ गई थी सनी देओल की परफॉरमेंस, नहीं जीत पाए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

आमिर खान की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ गई थी सनी देओल की परफॉरमेंस, नहीं जीत पाए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

सनी देओल इंडस्ट्री के टॉप स्टार में से एक माने जाते हैं। आमिर खान की फिल्म और परफॉरमेंस के आगे सनी की परफॉरमेंस फीकी मानी गई थी। उस साल आमिर खान ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

Sun, 9 Nov 2025 12:29 PMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share
आमिर खान की इस फिल्म के आगे फीकी पड़ गई थी सनी देओल की परफॉरमेंस, नहीं जीत पाए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

साल 1996 हिंदी सिनेमा के लिए यादगार रहा। इसी साल रिलीज हुई थीं दो दमदार फिल्में सनी देओल की घातक और आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी । दोनों ही फिल्मों में अपने-अपने लीड एक्टर्स ने ऐसी एक्टिंग की जिसने ऑडियंस को बांधकर रखा। एक तरफ रोमांटिक हीरो वाली फिल्म थी और दूसरी तरफ एक्शन से भरे सीन। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी दोनों फिल्मों में अंतर था। आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी का बजट 5 से 6 करोड़ था और दुनिया भर में 76 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं सनी देओल की घातक पर भी 6 करोड़ खर्च हुए थे और कमाई हुई थी करीब 32 करोड़।

आमिर खान ने जीता था अवॉर्ड

उस समय सनी देओल की फिल्म कमाई के मामले में आमिर खान की राजा हिंदुस्तानी से पीछे रह गई थी। लेकिन उम्मीद जताई गई थी कि सनी देओल की परफॉरमेंस को देखते हुए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड तो जरूर मिलेगा। उस साल हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड की बेस्ट एक्टर की केटेगरी में सनी देओल को नॉमिनेशन मिला। लेकिन एक बार फिर आमिर खान से हार गए। ये अवॉर्ड आमिर की झोली में जा गिरा। हालांकि, सनी देओल के पिता का किरदार निभाने वाले अमरीश पुरी ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

पहली पसंद

वैसे ये बात कम ही लोग जानते हैं कि राजकुमार संतोषी पहले फिल्म घातक का कमल हासन के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन एक्टर को लेकर कई डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिक्कत थी। बाद में इस रोल के लिए सनी देओल को चुना गया और उन्होंने कमाल कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।