आमिर खान यूट्यूब पर फिल्में रिलीज करने पर बोले- पे पर व्यू के साथ आए इंडस्ट्री
आमिर खान ने लास्ट रिलीज हुई फिल्म सितारे जमीन पर को यूट्यूब पर रिलीज किया। उन्होंने इसके बाद अपने प्रोडक्शन की बनी कई फिल्मों को यूट्यूब पर पे पर व्यू के साथ रिलीज किया है।

हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 में आमिर खान आए और इस दौरान उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। आमिर ने अपनी फिल्म सितारे जमीन पर के साथ बाकी कई फिल्मों को यूट्यूब पर रिलीज किया है। आमिर ने अपने इस मूव पर अपनी बात रखी है।
क्या बोले आमिर खान
आमिर ने कहा, 'थिएटर रिलीज के बाद हम सीधा ओटीटी पर जाते हैं। लेकिन मेरा अटैम्पट ऐसी विंडो पर था जो हमेशा रहे। मैं अकेले इसे कर रहा हूं, इंडस्ट्री के साथ नहीं। अच्छा होगा अगर इंडस्ट्री विंडो पे पर व्यूफिल्म शुरू करे। मुझे लगता है कि ऐसा होता है तो इससे थोड़ी ही सही हेल्प मिलेगी इंडस्ट्री को।'
लोगों पर निर्भर करता है कहां फिल्म देखें
आमिर ने यह भी कहा कि ये सब लोगों पर निर्भर करता है वे कैसे फिल्म को एंजॉय करना चाहते हैं। कोई थिएटर जाता है तो कोई ओटीटी। कोई भी इंडस्ट्री किसी नियम पर निर्भर नहीं है। आपकी फिल्म इतनी एक्साइटिंग होनी चाहिए कि लोग उसे थिएटर देखने जाएं, थिएटर नहीं तो ओटीटी। मेरे लिए ये मैटर नहीं करता कि आप फिल्म कहां देख रहे हैं।
ओटीटी के खिलाफ नहीं आमिर
आमिर बोले, 'मैं ओटीटी के खिलाफ नहीं हूं, डिजिटल हमारी लाइफ से बहुत कनेक्ट है। टेक्नोलॉजी के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए। लेकिन ये बतौर एडवांटेज, डिसएडवांटेजली नहीं। बाकी ये सब सच में दर्शकों पर निर्भर करता है कि वे फिल्म कहां देखना चाहते हैं।'
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन