2026 Biggest Box Office Clash Ranveer Singh s Dhurandhar to Shahid Kapoor Oh Romeo Complete list here कार्तिक आर्यन की रणबीर कपूर से होगी टक्कर, 2026 में इन फिल्मों का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, Bollywood Hindi News - Hindustan
More

कार्तिक आर्यन की रणबीर कपूर से होगी टक्कर, 2026 में इन फिल्मों का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

2026 Box Office Clash: साल 2026 मनोरंजन से भरा रहने वाला है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर किन-किन फिल्मों का होगा क्लैश? 

Thu, 1 Jan 2026 03:15 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
कार्तिक आर्यन की रणबीर कपूर से होगी टक्कर, 2026 में इन फिल्मों का होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

साल 2026 फिल्म के दीवानों के लिए मजेदार रहने वाला है। इस साल कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस साल बॉक्स ऑफिस पर किन-किन फिल्मों के बीच होगी टक्कर? इन फिल्मों में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से लेकर शाहिद कपूर की ओ रोमियो तक शामिल है।

जना नायकन और द राजा साहब: सबसे पहला क्लैश जनवरी के महीने में ही देखने को मिलेगा। ये क्लैश तमिल भाषा की फिल्म जना नायकन और तेलुगु भाषा की द राजा साहब के बीच होगा। दोनों फिल्में 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। जना नायकन में थलपति विजय लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, द राजा साहब में प्रभास और संजय दत्त नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हैं टॉप 10 ज्यादा IMDB वाली बॉलीवुड फिल्में, इस मूवी ने मारी बाजी

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस और मायासभा: 9 जनवरी के बाद 16 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा। हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म होगी। इस फिल्म से इमरान खान फिल्मों में कमबैक करेंगे। हैप्पी पटेल का क्लैश 16 जनवरी को राही अनिल बर्वे की फिल्म मायासभा से होगा। मायासभा एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी।

तू या मैं और ओ रोमियो: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं और शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का क्लैश होगा। ओ रोमियो को विशाल भरद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं। तू या मैं 14 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं, शाहिद कपूर की ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 की सबसे वाहियात फिल्में, बुरी तरह पिटीं और पब्लिक ने भी लताड़ा

धुरंधर 2, टॉक्सिक और डकैत: 19 मार्च को बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। रणवीर सिंह की धुरंधर का पार्ट 2 इसी दिनी रिलीज होगी। साउथ के सुपरस्टार यश की टॉक्सिक और अनुराग कश्यप की फिल्म डकैत के बीच क्लैश देखने को मिलेगा।

भूत बंगला और आवारापन 2: 2026 में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की भी क्लैश देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार की भूत बंगला 2 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं, इमरान हाशमी की आवारापन 2 3 अप्रैल को रिलीज होगी।

फिल्मों के नामरिलीज डेट
जना नायकन और द राजा साहब9 जनवरी
हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस और मायासभा16 जनवरी
तू या मैं और ओ रोमियो14 और 13 फरवरी
धुरंधर 2, टॉक्सिक और डकैत19 मार्च
भूतबंगला और आवारापन 22-3 अप्रैल
नागजिला और लव एंड वॉर14 अगस्त
,

नागजिला और लव एंड वॉर: लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म नागजिला और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की फिल्म लव एंड वॉर है। दोनों फिल्में 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।