Bigg Boss Shehbaz Badesha Dad On People Questioning His Participation Says Agar Behen Ke Naam Par Aaya Hai Toh Bigg Boss 19: शहनाज गिल का नाम यूज करने पर शहबाज बदेशा के पिता बोले- अगर बहन के नाम पर आया है तो..., Bigg-boss Hindi News - Hindustan
More

Bigg Boss 19: शहनाज गिल का नाम यूज करने पर शहबाज बदेशा के पिता बोले- अगर बहन के नाम पर आया है तो...

शहबाज बदेशाह के पिता हाल ही में बिग बॉस शो में आए। ऐसा कहा जा रहा है कि शहबाज अपनी बहन शहनाज गिल का नाम यूज कर रहे हैं, इस पर अब शहबाज के पिता ने अपनी बात रखी है।

Sat, 22 Nov 2025 12:12 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share
Bigg Boss 19: शहनाज गिल का नाम यूज करने पर शहबाज बदेशा के पिता बोले- अगर बहन के नाम पर आया है तो...

बिग बॉस 19 सीजन में शहबाज बदेशा ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली है। उनके शो का हिस्सा बनने के बाद कई लोगों ने उन्हें शामिल किए जाने पर सवाल खड़े किए। सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि शहबाज को शो में इसलिए बुलाया गया, क्योंकि वह शहनाज गिल के भाई हैं। शहनाज बिग बॉस 13 की फाइनलिस्ट थीं। अब एक इंटरव्यू में शहबाज बदेशा पर उठ रहे सवालों को लेकर उनके पिता संतोख सिंह ने जवाब दिया है।

बहन के नाम पर आया है कोई शक नहीं

'जूम' से बात करते हुए संतोख सिंह ने कहा, ‘अगर बहन के नाम पर आया है तो आया है। उसमें कोई शक नहीं है। अगर मैं आपके साथ बैठकर इंटरव्यू दे रहा हूं, तो मैं शहनाज और शहबाज की वजह से आया हूं। मेरे बच्चे हैं और वो उसकी बहन है। वह उसका भाई है। दोनों एक-दूसरे के लिए जान देते हैं।’

शहनाज के दम पर आया है

शहबाज के पिता ने आगे कहा, अगर हमारा कोई बहन और भाई सेलिब्रिटी है या ऑफिसर है तो हम भी उसका नाम यूज करते हैं न। तो शहबाज और शहनाज तो रियल भाई-बहन हैं। आया है शहनाज के दम पर। लेकिन अब जो कर रहा है वो अपने दम पर कर रहा है।

बिग बॉस 19 का प्रीमियर अगस्त में हुआ था। 3 महीने चलने के बाद अब शो का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।