Sapna Chaudhary Reacts to Pawan Singh Controversy Questions Anjali Raghav Video says usi time bolna tha पवन सिंह वाले विवाद पर अंजलि राघव के वीडियो पर सपना चौधरी ने उठाया सवाल; 'तुरंत मना करना…', Bhojpuri Hindi News - Hindustan
More

पवन सिंह वाले विवाद पर अंजलि राघव के वीडियो पर सपना चौधरी ने उठाया सवाल; 'तुरंत मना करना…'

कुछ दिन पहले पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच एक विवाद चर्चा में आया था। अंजलि राघव ने वीडियो में कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। अब उस पूरे विवाद पर सपना चौधरी ने रिएक्ट किया है। 

Sat, 4 Oct 2025 07:27 PMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
पवन सिंह वाले विवाद पर अंजलि राघव के वीडियो पर सपना चौधरी ने उठाया सवाल; 'तुरंत मना करना…'

हरियाणवी डांसर और सोशल मीडिया सेंशन सपना चौधरी ने पवन सिंह और अंजलि राघव के बीच हुए विवाद को लेकर बात की है। उन्होंने अंजलि राघव के वीडियो पर सवाल उठाया है। अगस्त के महीने में पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो के वायरल होने पर आरोप लगा था कि पवन सिंह ने गलत तरीके से अंजलि राघव को हाथ लगाया था। इसके बाद अंजलि राघव का एक वीडियो आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें स्टेज से उतर कर बहुत गुस्सा और रोना आया था। उन्होंने ये भी ऐलान किया था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ रही हैं। अब इस वीडियो पर सपना चौधरी ने सवाल उठाया है।

सपना ने अंजलि के वीडियो पर उठाए सवाल

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में सपना चौधरी ने अंजलि राघव के वीडियो पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी पवन सिंह के साथ काम किया है और उनका अनुभव अच्छा रहा है।

क्या बोलीं सपना चौधरी?

सपना चौधरी ने कहा, "बाद में विरोध किया वो गलत था। तुरंत करना चाहिए था। आप ये कहकर पीछे नहीं हट सकते कि वो वहां बहुत फेमस थे...मैंने देखा था वो वीडियो...पब्लिक उनकी थी...नहीं, आप ऐसे नहीं कर सकते। आपको कोई चीज नहीं पसंद है, आप तुरंत बोलो, नहीं। कई बार ऐसा हो जाता है कि हमें डर लग रहा है। हम उस वक्त नहीं बोल सकते। लेकिन वही तो गलत है। आपको नहीं पसंद है तो आप तुरंत बोलिए।"

सपना का पवन के साथ रहा अच्छा अनुभव

सपना ने आगे बताया कि उन्होंने पवन सिंह के साथ गाने किए हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ तो बहुत अच्छा अनुभव था। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने उनके साथ गाना किया था तो उन्होंने पवन सिंह से कहा था कि गाने में कुछ लाइन ऐसी हैं जो उन्हें नहीं चाहिए। पवन सिंह ने तुरंत वो लाइनें बदली थीं।

क्या था पूरा विवाद?

बता दें, पवन सिंह का जो वीडियो वायरल हुआ था वो वीडियो लखनऊ के एक इवेंट का था। पवन और अंजलि स्टेज पर थे। अंजलि जनता से बात कर रही थीं। उस वक्त पवन अचानक से अंजलि की कमर पर हाथ लगाने लगे। उन्होंने कहा कि कुछ लगा है। अंजलि उस वक्त असहज होकर मुस्कुराती नजर आई थीं। इसके बाद अंजलि ने वीडियो बनाया था और कहा था कि उन्हें स्टेज से उतरकर बहुत रोना आया था और वो गुस्से में थीं। उन्होंने वहां पर इसलिए कुछ नहीं बोला क्योंकि जनता में पवन सिंह के बहुत फैंस थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।