aayush sharma tells how he intrudeces salman khan sister arpita to his parents his mom said aapka chehra salman ki bahan सलमान खान की बहन अर्पिता से पहली बार मिलकर बोली थीं आयुष की मां- बुरा मत मानना आपका चेहरा…, Entertainment Hindi News - Hindustan
More

सलमान खान की बहन अर्पिता से पहली बार मिलकर बोली थीं आयुष की मां- बुरा मत मानना आपका चेहरा…

  • आयुष शर्मा ने जब अर्पिता खान से शादी का फैसला लिया तो उनके घरवालों को इस बारे में कोई भनक नहीं थी। अब उन्होंने बताया कि सलमान खान की बहन से मिलने पर उनकी मां क्या बोली थीं।

Sat, 13 April 2024 04:05 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
सलमान खान की बहन अर्पिता से पहली बार मिलकर बोली थीं आयुष की मां- बुरा मत मानना आपका चेहरा…

अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा पॉलिटिकल फैमिली से हैं। वह जब मुंबई आए तो कभी सोचा नहीं था कि सलीम खान के दामाद बन जाएंगे। आयुष उस वक्त करीब 23 साल के रहे होंगे जब अर्पिता से प्यार हो गया। वह शादी के बारे में सोच भी नहीं रहे थे कि सलमान खान को उनकी लव स्टोरी पता चल गई। आयुष सलीम खान से मिले और शादी के लिए हां कहकर आ गए। अब मेन मुद्दा था कि अपने घरवालों को कैसे राजी करें। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने सारी कहानी बताई है।

बहाने से पेरेंट्स को बुलाया मुंबई

आयुष शर्मा भारती के पॉडकास्ट पर गए थे। वहां उन्होंने अर्पिता से अपनी शादी की कहानी सुनाई। आयुष ने बताया कि वह अर्पिता की फैमिली से बोल आए कि शादी करना चाहते हैं।आयुष ने 10-15 दिन सोचा कि घरवालों को कैसे बताया जाए। आयुष की मां पंजाबी हैं। तब बड़े भाई ने शादी नहीं की थी। उनकी शादी की बात तक नहीं चल रही थी। आयुष ने घरवालों बीमारी के बहने से मुंबई बुलाया। डिनर पर ले गए तब अर्पिता के बारे में कुछ नहीं बताया।

स्पोर्ट्स कार से पहुंची थीं अर्पिता

वह पेरेंट्स के साथ डिनर पर पहुंचे। अर्पिता को बोला, बाद में आना सिंपल और आना ज्यादा कुछ करना नहीं। आयुष बोले, अचानक स्पोर्ट्स कार की आवाज आई। मैंने सिर पकड़ लिया। अर्पिता स्पोर्ट्स कार से आई थी। मैंने बोला था कि स्पोर्ट्स कार में न आना, सिंपल आना। हिमाचल में इनोवा ही लेना बड़ी बात होती है।

मां-बाप को लगा झटका

आयुष आगे बताते हैं, अर्पिता ने हैलो बोला। आयुष की हिम्मत नहीं हुई कि गर्लफ्रेंड बता दें। उन्होंने पेरेंट्स को बताया कि दोस्त है। आयुष की मम्मी बोलीं, बुरा मत मानना, आपका चेहरा सलमान की बहन से मिलता है। आयुष बोले ये वही है। आयुष बताते हैं, मां को यकीन नहीं हुआ। पापा हैरानी से बोले, अच्छा सलमान खान की बहन तेरी दोस्त है? आयुष ने जैसे ही बताया कि एक-दूसरे से प्यार करते हैं। मां वहां पर बोलीं, इस उमर में तो ये सब चलता है। जब बताया कि शादी कर रहे हैं तो मां-बाप दोनों शॉक्ड रह गए। 15-20 मिनट सन्नाटे में खाना खाया। इसके बाद घर जाकर पेरेंट्स को काफी समझना पड़ा।

लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।