Yuvraj Singh Urges India Management Rohit sharma virat Kohli Deserve Clarity on Their Future Ahead of 2027 WC रोहित-कोहली को भूमिका पता होनी चाहिए, युवराज ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर टीम मैनेजमेंट दी ये सलाह, Cricket Hindi News - Hindustan

रोहित-कोहली को भूमिका पता होनी चाहिए, युवराज ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर टीम मैनेजमेंट दी ये सलाह

युवराज सिंह का मानना है कि आगामी वनडे विश्व कप के लिए टीम मैनेजमेंट को अभी से टीम तैयार शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों विराट और रोहित की भूमिका भी तय करने के लिए कहा है।

Fri, 3 April 2026 06:23 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
रोहित-कोहली को भूमिका पता होनी चाहिए, युवराज ने वनडे विश्व कप 2027 को लेकर टीम मैनेजमेंट दी ये सलाह

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टीम प्रबंधन से उम्मीद जताई है कि 2027 वनडे विश्व कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को उनकी भूमिकाओं के बारे में स्पष्टता देनी चाहिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले साल से भारतीय टीम के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। दोनों दिग्गजों का लक्ष्य वनडे विश्वकप 2027 में खेलना है। पिछले साल कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ 50 ओवर के प्रारूप में खेलते हैं। पूर्व क्रिकेटर युवराज ने जोर देकर कहा कि करियर के इस पड़ाव पर रोहित और कोहली के लिए अनिश्चितता की स्थिति ठीक नहीं है।

युवाओं को मौका मिलना चाहिए

युवराज सिंह ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ''जो खिलाड़ी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, उन्हें स्पष्टता देना बहुत महत्वपूर्ण है। कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं को इन खिलाड़ियों के साथ बैठकर खुलकर बात करनी चाहिए कि वे भविष्य को कैसे देख रहे हैं। बात अच्छी न भी हो तो भी आपने अपनी तरफ से प्रयास किया। हो सकता है कि वह बातचीत सुखद न रहे, लेकिन कम से कम आपने अपनी ओर से कोशिश तो की। यशस्वी जायसवाल ने पिछले वनडे में शतक लगाया था लेकिन वह बेंच पर हैं। आप जायसवाल को कब तैयार करेंगे? आपके पास अगले साल विश्व कप है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इरफान-स्टेन ने आकिब के करियर को दी नई उड़ान, भारत के लिए जताई खेलने की इच्छा

टीम बनाने की तैयारी करनी चाहिए

युवराज सिंह का मानना है अगर भारतीय टीम वनडे विश्व कप खेलने जा रही है तो उसे अभी से टीम तैयार शुरू करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''अगर आप विश्व कप जा रहे हो, तो उन खिलाड़ियों को कई मैच खेलने चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि आप किसी को टीम से बाहर निकाल दें। लेकिन अगर आप 2027 वनडे विश्व कप खेल रहे हैं, तो आपको अपनी टीम की तैयारी अभी से शुरू करनी होगी। युवा खिलाड़ियों को काफी सारे मैच खिलाने होंगे। अभी से फैसला ले लो। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आखिरी समय में कोई सीनियर खिलाड़ी चोटिल हो जाए और आपके पास कोई तैयार युवा खिलाड़ी न हो,”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदन पर CSK की जर्सी, सिर पर PBKS की टोपी, सरफराज vs मुशीर में पिता किसके साथ?

युवराज ने पॉडकास्ट साक्षात्कार में अपने पिता के उस विवादित मुद्दे पर बात की जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय टीम से उनके बाहर होने के लिए धोनी को दोषी ठहराया था और साथ ही उन्होंने बीते समय में चयन के मुद्दों को लेकर भी कपिल को गाली दी थी।

युवराज ने कहा, ''मैं कपिल और एम एस धोनी से इन टिप्पणियों के लिए माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि कपिल पाजी भारत के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं। उनके (योगराज और कपिल) बीच कैसा रिश्ता था, मुझे नहीं पता, मैं तो तब पैदा भी नहीं हुआ था।'' उन्होंने कहा, ''मैं धोनी के साथ खेला हूं और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर मेरी उम्मीदें थीं। लेकिन मेरे पिता ने उनके बारे में जो कहा, मैंने उनसे कहा कि यह ठीक नहीं है। ''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।