Why Team India would be extremely difficult to defeat in T20 World Cup Michael Klinger said what I saw recently T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराना क्यों टेढ़ी खीर? माइकल क्लिंगर बोले- मैंने जो देखा..., Cricket Hindi News - Hindustan

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराना क्यों टेढ़ी खीर? माइकल क्लिंगर बोले- मैंने जो देखा...

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराना टेढ़ी खीर साबित होगा। माइकल क्लिंगर का कहना कि भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है।

Tue, 3 Feb 2026 03:44 PMMd.Akram वडोदरा, भाषा
share
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हराना क्यों टेढ़ी खीर? माइकल क्लिंगर बोले- मैंने जो देखा...

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और अब कोच माइकल क्लिंगर ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में भारत के प्रदर्शन से पता चलता है कि सात फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिर क्यों गत चैंपियन को हराना बहुत मुश्किल होगा। डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात जाइंट्स के मुख्य कोच क्लिंगर के अनुसार भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है।

क्लिंगर ने 'पीटीआई वीडियो' से बातचीत में कहा, ''जिस फॉर्म में वे हैं और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा उससे भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा। उन्हें हराने के लिए किसी टीम को शायद फाइनल में उनके खराब दिन का फायदा उठाना होगा।'' क्लिंगर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का उभरना शीर्ष क्रम में भारत के आक्रामक रवैये की खास बात रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नहीं कह सकती कि भारत टी20 वर्ल्ड कप जीतेगा…सारा टेलर ने क्यों बोली ऐसी बात?

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टी20 के अलावा 182 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्लिंगर ने कहा, ''अभिषेक शर्मा शायद मेरे नए पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें पिछले कुछ समय से देख रहा हूं। आईपीएल में ट्रेविस हेड के साथ पारी का आगाज करना और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करना, वह निडर हैं और उन्हें देखना शानदार है।" भारत का निडर रवैया अभिषेक और ईशान किशन ने दिखाया, जिन्होंने लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

अभिषेक शर्मा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले 5 प्लेयर, कोहली लिस्ट में लास्ट

क्लिंगर ने कहा, ''ईशान किशन ने फिर शानदार फॉर्म हासिल कर ली है और निश्चित रूप से विश्व कप की एकादश में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं।'' हालांकि, क्लिंगर ने चेतावनी दी कि भारत को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। उन्होंने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मजबूत टीम हैं। हाल में बहुत अधिक टी20 क्रिकेट खेलने वाला दक्षिण अफ्रीका भी खतरनाक होगा।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।