कौन हैं सलिल अंकोला? सचिन तेंदुलकर-वकार यूनुस के साथ किया था डेब्यू, अब इस बीमारी का शिकार
Who is Salil Ankola- सलिल अंकोला एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व नेशनल सिलेक्टर हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू किया था। अब वह डिप्रेशन की बीमारी से जूझ रहे हैं।

Who is Salil Ankola- आज हम आपको सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले सलिल अंकोला के बारे में बताने जा रहे हैं। ‘क्रिकेट के भगवान’ माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का डेब्यू पाकिस्तान के खिलाफ 16 नवंबर 1989 को हुआ था। उस मैच में तीन और खिलाड़ी थे जिनका भी वह पहला मैच था। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर के अलावा तेज गेंदबाज सलिल अंकोला ने इंटरनेशल क्रिकेट में कदम रखा था, वहीं पाकिस्तान के लिए वकार यूनुस और शाहीद सईद ने डेब्यू किया था। सचिन तेंदुलकर और वकार यूनुस ने तो इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया, मगर सलिल अंकोला और शाहीद सईद गायब हो गए।
सलिल अंकोला कौन हैं
सलिल अंकोला एक तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। सलिल का हालांकि डेब्यू टेस्ट मैच ही उनका आखिरी मैच साबित हुआ। उन्होंने उस मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट चटकाए थे। हालांकि उन्होंने वनडे में 20 मुकाबले खेले जिसमें 47.30 की औसत के साथ 13 विकेट चटकाए।
90 के दशक में मुंबई के लिए एक अहम पेसर, अंकोला ने 54 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, जिसमें उन्होंने 181 विकेट लिए, जिसमें उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 6-47 रहा। मुंबई के इस खिलाड़ी ने 1997 में सिर्फ 28 साल की उम्र में ठोड़ी में ट्यूमर के कारण रिटायरमेंट ले लिया, जिसकी वजह से वह अपना क्रिकेट करियर आगे नहीं बढ़ा सके।
सलिल अंकोला को अब बीमारी हुई
सलिल अंकोला की पत्नी रिया अंकोला ने TOI को बताया, “सलिल डिप्रेशन से परेशान था और इसलिए कुछ हफ्ते पहले, उसने खुद को पुणे के पास एक मेंटल हेल्थ केयर सेंटर में एडमिट करवाया। अक्टूबर 2024 में अपनी मां को खोने के बाद से सलिल बहुत परेशान था, और उनकी मौत को समझ नहीं पा रहा था। इसलिए, हाल ही में, जब उसने खुद को टूटते हुए और अक्सर बीमार पड़ते हुए देखा, तो उसने एक अच्छी जगह और शांत माहौल में अपना इलाज करवाने का फैसला किया।”
उसने बताया कि अंकोला अपने बुरे दौर से ठीक होने की राह पर है। उन्होंने कहा, “हम, एक परिवार के तौर पर, बहुत खुश हैं कि उसने पूरी तरह टूटने के बजाय ब्रेक लेने का फैसला किया। वह बहुत अच्छी तरह से ठीक हो रहा है, रेगुलर वर्कआउट कर रहा है और कुछ ही समय में अपने पहले प्यार, जो क्रिकेट था, है और हमेशा रहेगा, के पास वापस आ जाएगा, क्योंकि वह हमेशा एक फाइटर रहा है और हमेशा पहले से ज़्यादा मज़बूत होकर उभरता है। हम, उसका परिवार और उसके दोस्त हमेशा उसे सपोर्ट करने के लिए मौजूद हैं। क्रिकेट जगत ने खुद को ठीक करने के लिए काम से छोटा ब्रेक लेने के उनके फैसले में उनका बहुत साथ दिया है।”
सलिल अंकोला ने क्रिकेट के बाद एक्टिंग में आजमाए हाथ
अंकोला को 7 जनवरी, 2023 को नेशनल सिलेक्टर अपॉइंट किया गया था और वह अगस्त 2024 तक इस पोस्ट पर रहे। वह 2021-23 तक मुंबई के चीफ सिलेक्टर भी थे। 58 साल के अंकोला पिछले कुछ सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में कमेंट्री कर रहे हैं।
क्रिकेट के अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, वह कई टीवी सीरियल और फिल्मों में जर आएं।





साइन इन