Who is Anshul Kamboj Mumbai Indians CSK firce bid for haryana allrounder IPL mega auction कौन हैं अंशुल कंबोज जिनके लिए मेगा ऑक्शन में भिड़ गईं सीएसके और मुंबई इंडियंस, Cricket Hindi News - Hindustan

कौन हैं अंशुल कंबोज जिनके लिए मेगा ऑक्शन में भिड़ गईं सीएसके और मुंबई इंडियंस

  • Who is Anshul Kamboj: अंशुल कंबोल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन हर किसी को चौंका दिया। इस मीडियम पेस ऑलराउंडर के लिए ऑक्शन हॉल में कई बड़ी टीमों के बीच भिड़ंत जैसे हालात बन गए।

Mon, 25 Nov 2024 09:21 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कौन हैं अंशुल कंबोज जिनके लिए मेगा ऑक्शन में भिड़ गईं सीएसके और मुंबई इंडियंस

Who is Anshul Kamboj: अंशुल कंबोल ने आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन हर किसी को चौंका दिया। इस मीडियम पेस ऑलराउंडर के लिए ऑक्शन हॉल में कई बड़ी टीमों के बीच भिड़ंत जैसे हालात बन गए। 30 लाख की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए खूब बोलियां लगीं। दिल्ली कैपिटल्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने जमकर अंशुल पर दांव लगाया। आखिर में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच काफी गहमा-गहमी देखने को मिली। देखते ही देखते बोली 3 करोड़ के पार पहुंच गई। अंतत: चेन्नई सुपर किंग्स ने अंशुल कंबोज को 3 करोड़ 40 लाख रुपए में अपने साथ कर लिया।

हरियाणा की तरफ से खेलने वाले अंशुल कंबोज एक मीडियम पेसर हैं। पिछले आईपीएल सीजन में अंशुल मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे। टीम कोच उन्हें एक ऐसा गेंदबाज मानते हैं जो लेंथ को लगातार हिट करने की काबिलियत रखता है। गेंद को रिलीज करते वक्त उनकी रिस्ट पोजीशन काफी अच्छी रहती है। इसके दम पर वह गेंद को अच्छे से इनस्विंग भी करा लेते हैं। करीब छह फीट के अंशुल कंबोज लगातार 130 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वह बेहतरीन यॉर्कर फेंकने की क्षमता भी रखते हैं।

गौरतलब है कि अंशुल कंबोज का नाम लगातार सुर्खियों में रहा है। पिछले दिनों एक रणजी पारी में अंशुल ने सभी दस विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह कारनामा केरल के खिलाफ चौधरी बंशीलाल स्टेडियम में खेलते हुए अंजाम दिया था। इस दौरान अंशुल कंबोज ने 49 रन देकर 10 विकेट लिए थे। रणजी ट्रॉफी इतिहास में ऐसा करने वाले वह मात्र तीसरे गेंदबाज हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।