When will IPL 2025 start BCCI Vice President Rajeev Shukla Confirms also give big update on India Champions Trophy squad IPL 2025 कब होगा शुरू? BCCI उपाध्यक्ष ने कर दिया कंफर्म, चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड पर भी आया बड़ा अपडेट, Cricket Hindi News - Hindustan

IPL 2025 कब होगा शुरू? BCCI उपाध्यक्ष ने कर दिया कंफर्म, चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड पर भी आया बड़ा अपडेट

  • बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल 2025 शुरू होने की तारीख कंफर्म कर दी है। उन्होंने साथ ही भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड की घोषणा पर भी अहम अपडेट दिया।

Sun, 12 Jan 2025 06:28 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
IPL 2025 कब होगा शुरू? BCCI उपाध्यक्ष ने कर दिया कंफर्म, चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड पर भी आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2025 की शुरुआत कब होगी? क्रिकेट फैंस के मन में काफी दिनों से यह सवाल चल रहा था। अब इस सवाल का जवाब मिल गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने 18वें सीजन के शुरू होने की तारीख कंफर्म कर दी है। उन्होंने रविवार को बताया कि आगामी सीजन का आगाज 21 मार्च से होगा। राजीव ने पहले 23 मार्च को नया सीजन शुरू होने की जानकारी दी थी। हालांकि, उन्होंने बाद में बताया कि सीजन 21 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने साथ ही भारत के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड की घोषणा पर भी अहम अपडेट दिया।

राजीव ने बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) के बाद पत्रकारों से कहा कि चुनाव के अलावा बैठक में कुछ भी पेश नहीं किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस बैठक का एक ही एजेंडा (कोषाध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव) था। इसलिए एसजीएम में किसी और मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई।’’ एसजीएम के बाद शुक्ला महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) समिति की बैठक का भी हिस्सा थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वह हैरान थे कि...श्रेयस क्या चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे? हरभजन कह गए बड़ी बात

बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘डब्ल्यूपीएल स्थलों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।’’ राजीव ने कहा कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सिलेक्शन मीटिंग 18 या 19 जनवरी को होगी। बता दें कि देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया को रविवार को एसजीएम में क्रमश: सचिव और कोषाध्यक्ष चुना गया। दोनों निर्विरोध चुने गए। जय शाह और आशीष शेलार के इस्तीफा देने बाद यह दोनों पद खाली पड़े थे। शाह को पिछले महीने आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद सचिव पद छोड़ना पड़ा था जबकि शेलार ने महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैंपियंस ट्रॉफी में किसने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट? टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन पिछले साल नवंबर में जेद्दा में हुआ था। 10 फ्रेंचाइजी ने दो दिन चली नीलामी में 182 खिलाड़ियों पर 639.15 करोड़ रुपये खर्च किए थे। नीलामी में ऋषभ पंत ने गर्दा उड़ दिया। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़ रुपये) और वेंकटेश अय्यर (23.75 करोड़ रुपये) पर भी तगड़ी बोली लगी। श्रेयस के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 की ट्रॉफी जीती थी लेकिन अब वह पंजाब किंग्स का हिस्सा बन गए हैं। वेंकटेश कोलकाता की टीम में बरकरार हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।